संयुक्त अरब अमीरात में 27 अगस्त से शुरू होने वाले आगामी एशिया कप T20 के लिए श्रीलंका ने अपनी 20 सदस्य वाली टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान दासुन शनाका को दी गयी है।

श्रीलंका टीम की कमान दासुन शनाका के हाथों में दी गयी है वही टीम की उप-कप्तानी का भार चरित असलांका को दी गयी है। श्रीलंका अफगानिस्तान के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत करेगा।
श्रीलंका बोर्ड ने टीम में अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल और आल-राउंडर धनंजया डी सिल्वा को एशिया कप 2022 के लिए टीम में शामिल किया है।
टीम में बाएं हाथ के 21 वर्षीय अनकैप्ड तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को जगह मिली है। साथ ही टीम में एक एशेन बंडारा की वापसी हुई है, जिन्होंने अपना आखिरी टी20ई मुक़ाबला जुलाई 2021 में भारत के खिलाफ खेला था।
Sri Lanka Squad For Asia Cup 2022
एशिया कप 2022 के लिए श्रीलंका की टीम- दासुन शनाका (कप्तान), धनुषका गुणथिलका, पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, बानुका राजपक्षे, आशेन बंडारा, धनंजया डी सिल्वा, वनिदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफ़री वांडरसे, प्रवीण जयविक्रेमा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, चामिका फर्नांडो, मदुशंका, मथीशा पथिराना, दिनेश चांदीमल, नुवानिंदु फर्नांडो और कसुन रजिता।
Asia Cup T20 2022 All Team Squad List
No. of Team | Team Name | Squad |
---|---|---|
1 | India Squad For Asia Cup 2022 | Click Here |
2 | Pakistan Squad For Asia Cup 2022 | Click Here |
3 | Bangladesh Squad For Asia Cup 2022 | Click Here |
4 | Sri Lanka Squad For Asia Cup 2022 | Click Here |
5 | Afghanistan Squad For Asia Cup 2022 | Click Here |
6 | Qualifier Team | TBA |