ODI World Cup 2023 Pakistan Schedule: जानिए कैसा है वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का शेड्यूल

ICC World Cup 2023 Pakistan Schedule: पाकिस्तान की टीम अपने वर्ल्ड कप की शुरआत 6 अक्टूबर से करेगी। जहां उसे पहला मुकाबला क्वालीफायर 1 की टीम के साथ खेलना है।

ICC World Cup 2023: आईसीसी ने भारत में आयोजित होने वाले वनडे World Cup 2023 के शेड्यूल (World Cup 2023 Schedule) का ऐलान कर दिया है। इस बड़े इवेंट की शुरआत गत विजेता इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के मुकाबले से होगी। वर्ल्ड कप सेमीफाइनल 15 और 16 नवंबर को वानखेड़े स्टेडियम और ईडन गार्डन में खेले जाएंगे। वहीं वर्ल्ड कप फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस पोस्ट में हम आपको वर्ल्डकप में पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) के शेड्यूल की पूरी जानकारी देने जा रहे है। तो आइए जानते है कि पाकिस्तान की टीम कब, कहाँ और किसके खिलाफ खेलेगी विश्व कप 2023 के मुकाबले।

World Cup 2023 Pakistan Schedule

विश्व कप 2023 में पाकिस्तान अपना पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को क्वालीफायर टीम 1 से खेलेगी। वहीं दूसरा मुकाबला क्वालीफायर 2 के साथ 12 अक्टूबर को खेलेगी।

ये भी पढ़े-ASIA CUP 2023: पीसीबी ने फिर बदला रंग, हाइब्रिड मॉडल को अब किया रिजेक्ट, क्या पाकिस्तान के बिना ही होगा एशिया कप का आयोजन?

इसके बाद पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2023 में तीसरा मुकाबला मेजबान भारत (India vs Pakistan 2023 Date) के साथ 15 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी। वहीं पाकिस्तान का चौथा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बैंगलोर में 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके बाद पाकिस्तान टीम का सामना 23 अक्टूबर को चेपॉक में अफगानिस्तान से होगा।

इसके बाद अगला मुकाबला पाकिस्तान को 27 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के साथ खेलना है। फिर 31 अक्टूबर पाकिस्तान को बांग्लादेश से भिड़ना है। इसके बाद टीम 4 नवंबर को न्यूजीलैंड का सामना करेगी। फिर लीग स्टेज का आखिरी मैच पाकिस्तान को 12 नवंबर को इंग्लैंड के साथ ईडन-गार्डन, कोलकाता में खेलना है।

ये भी पढ़े-ICC ODI World Cup 2023 Schedule: इंतजार हुआ खत्म, वर्ल्ड कप का शेड्यूल हुआ जारी, 5 अक्टूबर को बजेगा बिगुल, 19 नवंबर को खिताबी जंग

वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान का पूरा शेड्यूल (ICC World Cup 2023 Pakistan Team Schedule)

World Cup 2023 Pakistan Schedule
World Cup 2023 Pakistan Schedule, Pic Credit ICC Cricket World Cup
दिनदिनांकमैचसमय (IST)जगह
शुक्रवार6 अक्टूबर, 2023पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 1दोपहर 2:00 बजेराजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
गुरूवार12 अक्टूबर, 2023पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 2दोपहर 2ः00 बजेराजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
रविवार15 अक्टूबर, 2023भारत बनाम पाकिस्तानदोपहर 2:00 बजेनरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
शुक्रवार20 अक्टूबर, 2023ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तानदोपहर 2:00 बजेएम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर
सोमवार23 अक्टूबर, 2023पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तानदोपहर 2:00 बजेएमए चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक
शुक्रवार27 अक्टूबर 2023पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीकादोपहर 2:00 बजेएमए चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक
मंगलवार31 अक्टूबर, 2023पाकिस्तान बनाम बांग्लादेशदोपहर 2:00 बजेईडन-गार्डन, कोलकाता
शनिवार4 नवंबर, 2023न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तानसुबह 10ः30 बजेएम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर
रविवार12 नवंबर, 2023इंग्लैंड बनाम पाकिस्तानदोपहर 2:00 बजेईडन-गार्डन, कोलकाता
For the Latest Update Join Our WhatsApp GroupClick Here
For the Latest Update Join Our Telegram ChannelClick Here

क्रिकेट से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Cricket News Hindi, IPL News in Hindi) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News), Facebook, Twitter or Instagram पर फॉलो करें

Virat Kohli ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज