Skip to content

IPL 2023 मिनी ऑक्शन Schedule, Venue, Time, जानिए कब है आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2023 Auction Schedule Announced: आईपीएल (IPL 2023) के मिनी ऑक्शन की तारीख और जगह का ऐलान आज कर दिया गया। इस बार आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन का आयोजन कोच्चि में 23 दिसंबर को होगा। इस बार आईपीएल में तीन साल बाद होम एंड अवे के आधार पर मैचों का आयाेजन किया जाएगा।

IPL 2023 Mini Auction Date
IPL 2023 Mini Auction Date

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन (IPL 2023 Mini Auction Date) से पहले टीमों के बीच ट्रेड विंडो खुल चुकी है, इस प्रोसेस में टीमें अपने कुछ खिलाड़ी को रिलीज कर सकती हैं और दूसरी टीमों के कुछ खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकती हैं। विश्वसनीय सूत्रों ने द टाइम्स ऑफ इंडिया को इसकी जानकारी दी है।

आईपीएल 2023 अपने पुराने फॉर्मेट के आधार पर खेला जायेगा। यानि की अब सभी टीमें होम एंड अवे के आधार पर मुकाबला खेलेगी। आपको बता दे की वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी फैलने के कारण आईपीएल कुछ स्थानों पर ही आयोजित किया गया। वर्ष 2020 में इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के तीन स्थानों दुबई, शारजाह और अबुधाबी में खाली स्टेडियमों में किया गया था। वर्ष 2021 में इस टी20 टूर्नामेंट का आयोजन चार स्थानों दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई और चेन्नई में किया गया, लेकिन अब महामारी नियंत्रण में है और इसलिए यह लीग घरेलू मैदान और विरोधी टीम के मैदान के पुराने प्रारूप में खेली जाएगी।

सूत्रों के अनुसार आईपीएल 2023 का आयोजन मार्च 2023 के अंतिम सप्ताह से हो सकता है। उम्मीद है की इस बार आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन (IPL 2023 Mini Auction Schedule) से पहले टीमों की पर्स वैल्यू अब 90 से 95 करोड़ रुपये की जा सकती है। इसका मतलब है की अब टीमें 5-5 करोड़ रुपये एक्सट्रा खर्च कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IPL में किस खिलाड़ी ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड IPL का सबसे सफल कप्तान कौन? एमएस धोनी-रोहित शर्मा के आगे कहां टिकते हैं विराट कोहली देखे टीम इंडिया का इंटरनेशनल घरेलू सीजन 2023 शेड्यूल एशिया कप की जंग में कौन है आगे? जानिए