IND vs PAK Asia Cup 2023 Match Date: हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान (Pakistan) और श्रीलंका (Sri Lanka) में खेले जाने वाले एशिया कप 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। एशिया कप 2023 का पहला मुकाबला 30 अगस्त को पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा। जबकि फाइनल मैच 17 सितंबर को श्रीलंका में होगा।
India vs Pakistan Cricket Match Asia Cup
क्रिकेट फैंस को इस साल कई महा-मुकाबले देखने को मिलेगा। इसमें सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान का देखने को मिलेगा। इस बार क्रिकेट फैंस को 3 महीनों में लगभग 6 बार भारत बनाम पाकिस्तान (India vs Pakistan Asia Cup) के बीच महा-मुकाबला देखने को मिल सकता है। सबसे पहले दर्शकों को एशिया कप 2023 में इंडिया और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। उसके बाद ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप में ये दोनों टीमें आमने सामने होगी।
IND vs PAK Asia Cup 2023 Schedule
आइए जानते है कैसे टीम इंडिया इस बार एशिया कप में 3 बार पाकिस्तान टीम से भीड़ सकती है। टीम इंडिया सबसे पहले एशिया कप 2023 के लीग स्टेज में पाकिस्तान से भिड़ेगी। यह मुकाबला 2 सितम्बर को श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा। इसके बाद सुपर 4 चरण में दोनों टीमें एक बार फिर से आमने सामने होगी और अगर दोनों टीमें एशिया कप 2023 के फाइनल में पहुँचती है तो तीसरी बार दर्शकों को एक बार फिर से मेगा-क्लैश देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Asia Cup 2023 Schedule: एशिया कप का शेड्यूल हुआ जारी, कब होगी भारत-पाक की जंग, जानें पूरा शेड्यूल
मैच 1: पहला मुकाबला लीग स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच 02 सितम्बर को खेला जाएगा।
मैच 2: अगर दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में आगे बढ़ती हैं, तो वे सुपर फोर स्टेज में फिर से भिड़ेंगी।
मैच 3: अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुँचती है तब तीसरी बार दोनों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।
Asia Cup 2023 Full Schedule Time Table
Team vs Team | Date | Venue |
---|---|---|
पाकिस्तान बनाम नेपाल | 30 अगस्त | मुल्तान, पाकिस्तान |
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका | 31 अगस्त | कैंडी, श्रीलंका |
भारत बनाम पाकिस्तान | 2 सितंबर | कैंडी, श्रीलंका |
बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान | 3 सितंबर | लाहौर, पाकिस्तान |
भारत बनाम नेपाल | 4 सितंबर | कैंडी, श्रीलंका |
श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान | 5 सितंबर | लाहौर, पाकिस्तान |
सुपर-4 के मुकाबले | – | – |
ग्रुप ए विजेता बनाम ग्रुप बी उपविजेता | 6 सितंबर | लाहौर, पाकिस्तान |
ग्रुप बी की विजेता बनाम ग्रुप बी की उपविजेता | 9 सितंबर | कैंडी, श्रीलंका |
ग्रुप ए की विजेता बनाम ग्रुप ए की उपविजेता | 10 सितंबर | कैंडी, श्रीलंका |
ग्रुप ए की उपविजेता बनाम ग्रुप बी की विजेता | 12 सितंबर | दांबुला, श्रीलंका |
ग्रुप ए की विजेता बनाम ग्रुप बी की विजेता | 14 सितंबर | दांबुला, श्रीलंका |
ग्रुप ए की उपविजेता बनाम ग्रुप बी की उपविजेता | 15 सितंबर | दांबुला, श्रीलंका |
फाइनल | 17 सितंबर | कोलंबो, श्रीलंका |
क्रिकेट से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Cricket News Hindi, IPL News in Hindi) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News), Facebook, Twitter or Instagram पर फॉलो करें
FAQs
एशिया कप 2023 में भारत बनाम पाक का मैच कब है?
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का पहला मुकाबला 02 सितम्बर को श्रीलंका के कैंडी मैदान पर खेला जाएगा।
एशिया कप 2023 का प्रसारण कहां किया जाएगा?
एशिया कप 2023 का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हॉटस्टार पर फ्री में किया जाएगा।