ICC ODI World Cup 2023 Schedule: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। भारत की मेजबानी में होने वाले इस मेगा इवेंट का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में होना है। जिसके शेड्यूल का पिछले काफी दिनों से फैंस दिल थामकर इंतजार कर रहे थे, आखिरकार फैंस और हर किसी की इंतजार खत्म हुआ और यहां आईसीसी ने भारत में होने वाले इस वनडे वर्ल्ड कप का शेल्ड्यूल मंगलवार को जारी कर दिया गया है।
वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाएगा महाकुंभ
ICC World Cup 2023 Schedule in Hindi: वनडे क्रिकेट के इस सबसे बड़े महाकुंभ का बिगुल 5 अक्टूबर से बजेगा, जिसके बाद करीब डेढ़ महीनें से भी ज्यादा वक्त से इसका रोमांच पूरे क्रिकेट जगत पर छाया रहने वाला है। 10 टीमों के बीच होने वाले इस मेगा इवेंट के चैंपियन टीम का फैसला 19 नवंबर को वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बड़े मैदान अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है।
ICC World Cup 2023 Team List: इस विश्व कप में 10 टीमें भाग लेंगी- India, England, Pakistan, Sri Lanka, Australia, Afghanistan, Netherlands, South Africa, Bangladesh & New Zealand

अहमदाबाद में होगा फाइनल, मुंबई और कोलकाता को मिली सेमीफाइनल की मेजबानी
इस महासमर का आगाज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (ENG vs NZ World Cup 2023) के बीच होने वाले मैच के साथ होगा। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में इस टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। इसके बाद ये टूर्नामेंट 19 नवंबर तक चलेगा जहां अहमदाबाद में ही खिताबी जंग होने वाली है। इस मेगा टूर्नामेंट में 46 दिनों के सफर में कुल 48 मैच खेले जाएंगे।
जिसमें बीसीसीआई ने कुल 10 वेन्यू (ICC Cricket ODI World Cup 2023 Venue) घोषित किए हैं। जिसमें अहमदाबाद, हैदराबाद, धर्मशाला, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बैंगलुरू, लखनऊ, पुणे और कोलकाता में मैच होंगे। हैदराबाद में जहां केवल 3 मैच होंगे, तो बाकी सभी 9 वेन्यू को 5-5 मैचों की मेजबानी दी गई है। इनमें जहां अहमदाबाद ग्रैंड फिनाले की मेजबानी करेगा, तो वहीं मुंबई और कोलकाता में सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे।
भारत 8 अक्टूबर को करेगा अपने अभियान की शुरुआत, 14 अक्टूबर को पाक से भिड़ंत
Team India ODI World Cup 2023 Schedule in Hindi: टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम से करेगी। इसके बाद रोहित शर्मा एंड कंपनी सभी मैदानों में अपने 1-1 मैच खेलेगी। भारतीय टीम का दूसरा मैच 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में, तीसरा मैच अपने सबसे बड़े चिर प्रतिद्दंवी टीम पाकिस्तान (India vs Pakistan World Cup 2023) से 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगा।
इसके बाद चौथा मैच 19 अक्टूबर को पुणे में बांग्लादेश से, 5वां मैच 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से धर्मशाला में, छठा मैच इंग्लैंड से 29 अक्टूबर को लखनऊ में, 7वां मैच 2 नवंबर को मुंबई में क्वालिफायर टीम के साथ तो 8वां मैच 5 नवंबर को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के साथ तो अंतिम लीग राउंड मैच 11 नवंबर को क्लालिफायर की दूसरी टीम से होगा।
भारत पहली बार कर रहा है वनडे वर्ल्ड कप की अकेले मेजबानी
ODI World Cup 2023 India: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का इस बार 13वां एडिशन होने जा रहा है, पहली बार ऐसा होगा जहां भारत अकेले मेजबानी करेगा। इससे पहले भारत वनडे वर्ल्ड कप का सहमेजबान कईं बार रह चुका है। भारतीय उपमहाद्वीप को अब तक 1987, 1996 और 2011 में मेजबानी मिल चुकी है, ऐसे में भारत में वर्ल्ड कप के मैच आयोजित हो चुके हैं। इस बार पहली बार होने वाला है जब पूरा वर्ल्ड कप भारत में ही आयोजित हो रहा है।
ICC World Cup 2023 Schedule in Hindi
तारीख | मैच | जगह |
---|---|---|
5 अक्टूबर | इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड | अहमदाबाद |
6 अक्टूबर | पाकिस्तान vs नीदरलैण्ड | हैदराबाद |
7 अक्टूबर | बांग्लादेश vs अफगानिस्तान | धर्मशाला |
7 अक्टूबर | साउथ अफ्रीका vs श्रीलंका | दिल्ली |
8 अक्टूबर | इंडिया vs ऑस्ट्रेलिया | चेन्नई |
9 अक्टूबर | न्यूजीलैंड vs नीदरलैण्ड | हैदराबाद |
10 अक्टूबर | श्रीलंका vs पाकिस्तान | हैदराबाद |
11 अक्टूबर | इंडिया vs अफगानिस्तान | दिल्ली |
12 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ्रीका | लखनऊ |
13 अक्टूबर | बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड | चेन्नई |
14 अक्टूबर | भारत vs पाकिस्तान | अहमदाबाद |
15 अक्टूबर | इंग्लैंड vs अफगानिस्तान | दिल्ली |
16 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका | लखनऊ |
17 अक्टूबर | साउथ अफ्रीका vs नीदरलैण्ड | धर्मशाला |
18 अक्टूबर | न्यूजीलैंड vs अफगानिस्तान | चेन्नई |
19 अक्टूबर | इंडिया vs बांग्लादेश | पुणे |
20 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान | बेंगलुरु |
21 अक्टूबर | इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका | मुंबई |
21 अक्टूबर | नीदरलैण्ड1 vs श्रीलंका | लखनऊ |
22 अक्टूबर | इंडिया vs न्यूजीलैंड | धर्मशाला |
23 अक्टूबर | पाकिस्तान vs अफगानिस्तान | चेन्नई |
24 अक्टूबर | साउथ अफ्रीका vs बांग्लादेश | मुंबई |
25 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैण्ड | दिल्ली |
26 अक्टूबर | इंग्लैंड vs श्रीलंका | बेंगलुरु |
27 अक्टूबर | पाकिस्तान vs साउथ अफ्रीका | चेन्नई |
28 अक्टूबर | नीदरलैण्ड vs बांग्लादेश | कोलकाता |
28 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड | धर्मशाला |
29 अक्टूबर | इंडिया vs इंग्लैंड | लखनऊ |
30 अक्टूबर | अफगानिस्तान vs श्रीलंका | पुणे |
31 नवंबर | पाकिस्तान vs बांग्लादेश | कोलकाता |
1 नवंबर | न्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका | पुणे |
2 नवंबर | इंडिया vs श्रीलंका | मुंबई |
3 नवंबर | नीदरलैण्ड vs अफगानिस्तान | लखनऊ |
4 नवंबर | इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया | अहमदाबाद |
4 नवंबर | न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान | बेंगलुरु |
5 नवंबर | इंडिया vs साउथ अफ्रीका | कोलकाता |
6 नवंबर | बांग्लादेश vs श्रीलंका | दिल्ली |
7 नवंबर | ऑस्ट्रेलिया vs अफगानिस्तान | मुंबई |
8 नवंबर | इंग्लैंड vs नीदरलैण्ड | पुणे |
9 नवंबर | न्यूजीलैंड vs श्रीलंका | बेंगलुरु |
10 नवंबर | साउथ अफ्रीका vs अफगानिस्तान | अहमदाबाद |
11 नवंबर | इंग्लैंड vs पाकिस्तान | कोलकाता |
11 नवंबर | ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश | पुणे |
12 नवंबर | भारत vs नीदरलैंड्स | बेंगलुरु |
15 नवंबर | पहला सेमीफाइनल | मुंंबई |
16 नवंबर | दूसरा सेमीफाइनल | कोलकाता |
19 नवंबर | फाइनल | अहमदाबाद |
Download ICC Cricket World Cup 2023 Schedule PDF in Hindi
For the Latest Update Join Our WhatsApp Group | Click Here |
For the Latest Update Join Our Telegram Channel | Click Here |
क्रिकेट से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Cricket News Hindi, IPL News in Hindi) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News), Facebook, Twitter or Instagram पर फॉलो करें
FAQs
2023 वर्ल्ड कप कब शुरू होगा?
2023 वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरू होगा और फाइनल मुकाबला 19 अक्टूबर को खेला जाएगा।
2023 वर्ल्ड कप में कितने टीम खेलेगी?
2023 वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें आपस में खेलेगी।
2023 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच कब है?
2023 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच 15 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा।
2023 वर्ल्ड कप में पहला मैच किस टीम का है?
2023 वर्ल्ड कप में पहला मैच गत विजेता इंग्लैंड और न्यूज़ीलैण्ड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 5 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा।