Stay Tuned! Our Live Score Mobile App & Website is Coming Soon!

IPL Auction 2024: Who is Kumar Kushagra? जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने ₹7.20 करोड़ में खरीदा

Who Is Kumar Kushagra: झारखंड का 20 वर्षीय कुमार कुशाग्र एक हार्ड-हिटिंग विकेटकीपिंग-बल्लेबाज है। जिसे इस बार के आईपीएल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम ने 7.20 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है।

Join Our Telegram Channel For More Updates: Join Now

Kon Hai Kumar Kushagra

कुमार कुशाग्र का जन्म 23 अक्टूबर 2004 को झारखंड के बोकराव में हुआ। कुमार ने 2021 में अपना पहला लिस्ट ए मैच खेला था, इसके बाद उसी साल उन्होंने टी20 मैच खेला था। कुशाग्र ने पिछले साल दिल्ली के खिलाफ फरवरी में झारखंड के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था।

Kumar Kushagra झारखण्ड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते है। इस बल्लेबाज ने सिर्फ 17 साल की उम्र में 2022 के रणजी ट्रॉफी के प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में नागालैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। इस पारी साथ प्रथम श्रेणी में एक पारी में 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाने वाले छठे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बने थे।

Kumar Kushagra IPL 2024 Auction: युवा विकेटकीपर कुमार कुशाग्र (Kumar Kushagra) एक अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी है। जिनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था, लेकिन उन्हें उनके बेस प्राइस से 36 गुना ज्यादा कीमत मिली।

बता दे की 19 वर्षीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने इस साल खेले गए देवधर ट्रॉफी सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में छठे स्थान पर थे। झारखंड के इस खिलाड़ी ने मात्र पांच पारियों में 109.13 की स्ट्राइक रेट के साथ 227 रन बना दिए थे।

इसके बाद कुमार कुशाग्र ने एक बार फिर से अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया। इस बार कुशाग्र ने विजय हजारे ट्रॉफी के एक मुकाबले में महाराष्ट्र के खिलाफ सिर्फ 37 गेंदों में 67 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी।

कुमार कुशाग्र ने अब तक कुल 11 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 15.55 की औसत और 117.64 की स्ट्राइक रेट से 140 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 33 रन रहा है।

IPL Most Expensive Player: IPL इतिहास के अबतक के सबसे महंगे बिकने वाले टॉप-10 खिलाड़ी, मिचेल स्टार्क बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर

Join Our Telegram Channel For More Updates: Join Now

IPL 2024 Team Players List: चेन्नई से लेकर मुंबई इंडियंस तक, नीलामी के बाद अब ऐसी दिखती हैं सभी 10 आईपीएल टीमें

Join Our Telegram Channel For More Updates: Join Now

Stay Tuned! Our Live Score Mobile App & Website is Coming Soon!