WTC Final 2023: टेस्ट वर्ल्ड कप 2022-2023 की विजेता टीम को मिलेंगे $1.6 मिलियन जबकि फाइनल हारने वाली टीम को $800,000 की इनामी राशि दी जाएगी।
Cricket News in Hindi: आईपीएल 2023 ख़त्म होने के बाद क्रिकेट जगत में सबसे अहम मुकाबला खेला जाने वाला है। यह मुकाबला है ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला जो की इंग्लैंड में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से खेला जाना है। यह मुकाबला लंदन के द ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले ICC अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने एक बड़ी घोषणा कर दी है। तो आइए जानते है की है बड़ी घोषणा।
WTC Final 2023 Prize Money
WTC Final 2023 Prize Money: ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। फाइनल मैच से पहले ICC ने प्राइज मनी (WTC Final 2023 Prize Money) का ऐलान कर दिया है। आईसीसी ने अपने ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी दी है। साथ ही आईसीसी ने कहा कि टूर्नामेंट की इनामी राशि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिसका मतलब है की जो राशि 2019-2021 में दी गयी थी वही इस बार भी दी जाएगी।
विजेता टीम को कितनी मिलेगी ईनामी राशि (WTC Final 2023 Prize Money)
WTC 2023 Prize Money: आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2023 के फाइनल के विजेताओं टीम को 1.6 मिलियन डॉलर (13.23 करोड़ रुपये) की इनामी राशि से सम्मानित करेगी। जबकि उपविजेता टीम को 800,000 डॉलर (6.61 करोड़ रुपये) की राशि दी जाएगी।
बता दें, ICC ने पिछले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2019-21 में विजेता टीम न्यूजीलैंड को $1.6 मिलियन इनामी राशि दी थी। वही भारत को 800,000 डॉलर मिले थे।
बाकी टीमों को भी मिलेगी राशि
आईसीसी की ओर से यह भी कहा गया कि बाकी टीमों को भी कुल पर्स में से राशि दी जाएगी। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 के दौरान सभी नौ टीमों के लिए कुल 3.8 मिलियन डॉलर में से तीसरे स्थान पर रहने के लिए दक्षिण अफ्रीका को $450,000 से सम्मानित किया जाएगा।
चौथे स्थान पर रहने वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 350,000 डॉलर मिलेंगे। इसके अलावा श्रीलंका पांचवें स्थान पर रहा। श्रीलंका को 200,000 डॉलर मिलेंगे। शेष टीमें न्यूजीलैंड (नंबर 6), पाकिस्तान (नंबर 7), वेस्टइंडीज (नंबर 8), और बांग्लादेश (नंबर 9) हर एक टीम को 100,000 डॉलर की राशि दी जाएगी।
ICC WTC 2023 Prize Money List
Rank | Team | Prize Money ($) |
---|---|---|
1 | WTC Final Winner | $ 1.6 M |
2 | WTC Final Runnner-up | $ 800,000 |
3 | South Africa | $ 450,000 |
4 | England | $ 350,000 |
5 | Sri Lanka | $200,000 |
6 | New Zealand | $100,000 |
7 | Pakistan | $100,000 |
8 | West Indies | $100,000 |
9 | Bangladesh | $100,000 |
क्रिकेट से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Cricket News Hindi, IPL News in Hindi) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News), Facebook, Twitter or Instagram पर फॉलो करें