Who is Rajvardhan Hangargekar: Rajvardhan Hangargekar एक तेज गति के गेंदबाज (राइट आर्म मीडियम) है, या खिलाड़ी मूल रूप से महाराष्ट्र के तुलजापुर का रहने वाले है। आपको बता दे की राज्यवर्धन सीएसके से पहले टीम इंडिया की अंडर-19 टीम के लिए खेल चुके हैं।
Who is Rajvardhan Hangargekar: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें सीजन में राज्यवर्धन हंगरगेकर को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में जगह मिली है। राज्यवर्धन अपना आईपीएल डेब्यू शुक्रवार (31 मार्च, 2023) को गुजरात टाइटंस टीम के खिलाफ करते हुए नजर आएंगे।
राज्यवर्धन की उम्र अभी केवल 20 साल हैं। आईपीएल 2023 के लिए हुए आईपीएल ऑक्शन के दौरान हंगरगेकर को सीएसके ने 1.50 करोड़ रुपए में खरीदा था, जबकि उनका बेस प्राइस महज 30 लाख रुपए था।
मुकेश चौधरी के टीम से बाहर होने के बाद चेन्नई की टीम को अपनी बॉलिंग यूनिट में पेस की जरूरत थी, जो कि राज्यवर्धन मुहैया करा सकते हैं। हालांकि, वह लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद तो नहीं फेंक पाते मगर फिर भी वह टीम के मौजूदा गेंदबाजों में सबसे फास्ट बॉलर हैं। इसी कारण उन्हें सीएसके के प्लेइंग-11 में जगह मिली।
यह भी पढ़े- IPL 2023 Free में कैसे देख सकते है, जानें कहां किस चैनल-OTT …
आप को याद होगा राज्यवर्धन हंगरगेकर ने आयरलैंड के खिलाफ विस्फोटक पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने लगातार तीन छक्के जड़े थे। उन्हें अपनी उस पारी की वजह से निसान प्लेयर ऑफ दि टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला था।
क्रिकेट से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Cricket News Hindi, IPL News in Hindi) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News), Facebook, Twitter or Instagram पर फॉलो करें