IND vs ZIM: टीम इंडिया के जिम्बाब्वे दौरे पर तीन एकदिवसीय मैचों की सिरीज़ के लिए बोर्ड ने वीवीएस लक्ष्मण को भारतीय टीम का कार्यकारी मुख्य कोच नियुक्त किया है। वहीं, अंडर-19 कोच ऋषिकेश कानिटकर (Hrishikesh Kanitkar) बैटिंग कोच की भूमिका में दिखाई देंगे।

बोर्ड ने 27 अगस्त से यूएई में खेले जाने वाले एशिया कप 2022 को देखते हुए टीम के हेड कोच राहुल द्रविड को आराम दिया है। साथ ही टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर और गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे (Paras Mhambrey) को भी जिम्बाब्वे दौरे से ब्रेक दिया गया है। ये दोनों अब एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम से जुड़ेंगे। जिम्बाब्वे दौरे के खिलाफ लक्ष्मण टीम इंडिया के हेड कोच की भूमिका निभाएगे वहीं, इंडिया अंडर-19 कोच ऋषिकेश कानिटकर (Hrishikesh Kanitkar) भारतीय टीम के बैटिंग कोच की भूमिका में दिखाई देंगे।
आपको बता दे की कानिटकर इससे पहले भारत की अंडर-19 टीम के हेड कोच रह चुके है, जिसने पिछले साल यश ढुल की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था।
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया, ”उन्होंने अंडर-19 टीम के साथ बेहतरीन काम किया है और यही वजह है कि उन्हें जिम्बाब्वे दौरे पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह दोनों के लिए ही अच्छा है। कानिटकर की विशेषज्ञता से सीनियर टीम को भी फायदा होगा क्योंकि एनसीए में उनके साथ कई खिलाड़ी काम कर चुके हैं। इसके अलावा वीवीएस लक्ष्मण भी होंगे। सभी’ खिलाड़ियों का वीवीएस के साथ बहुत अच्छा तालमेल है।”
India tour of Zimbabwe, 2022
भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 18 अगस्त को खेला जाएगा, वहीं अन्य दो मुकाबले 20 और 22 अगस्त को खेले जाएंगे। तीन मैच हरारे स्पोटर्स क्लब में खेले जाएंगे। जिम्बाब्वे दौरे पर केएल राहुल भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
IND vs ZIM: Coaching staff for Zimbabwe Tour
- Head Coach: VVS Laxman
- Batting Coach: Hrishikesh Kanitkar
- Bowling Coach: Sairaj Bahutule
Sr. No. | Day | Date | Match | Venue |
1 | Thursday | August 18th | 1st ODI | Harare Sports Club |
2 | Saturday | August 20th | 2nd ODI | Harare Sports Club |
3 | Monday | August 22th | 3rd ODI | Harare Sports Club |
India Vs Zimbabwe 2022 Team Squad
India Squad for Zimbabwe
भारत की वनडे टीम: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (wk), संजू सैमसन (wk), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।
Zimbabwe Squad
Zimbabwe squad for 3 ODIs: बर्ल रयान, चकबवा रेगिस (कप्तान), चिवांगा तनाका, इवांस ब्रैडली, जोंगवे ल्यूक, कैया इनोसेंट, कैटानो ताकुदज़वानाशे, मदांडे क्लाइव, मधेवेरे वेस्ली, मारुमानी तदिवानाशे, मसारा जॉन