IPL 2025 Online Ticket Booking: भारत में क्रिकेट का त्योहार आईपीएल 22 मार्च 2025 से शुरू हो चूका है। जिसका इंतज़ार हम सब बहुत ही बेसब्री से कर रहे थे। क्या आप इस साल आईपीएल के मुक़ाबले स्टेडियम में जाकर देखना चाहते है, तो आइए जानते हैं आप कहां और कैसे अपने लिए आईपीएल मैच की टिकट (IPL 2025 Tickets) बुक कर सकते हैं।
आईपीएल 2025 में इस बार कुल 74 मैच खेले जाएंगे। इसके लिए टिकट की बिक्री शुरू हो गई है। फैंस ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों ही माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं की आप कैसे आईपीएल के मैचों की टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीद सकते है।
कितनी होगी टिकट की कीमत?
IPL 2025 Ticket Price: आईपीएल 2025 में 2 क्वालिफायर, 1 एलिमिनेटर और फाइनल मैच को मिला कर कुल 74 मुकाबले खेले जाने हैं। इस बार आईपीएल के मैच 13 वेन्यू पर खेले जाएंगे। जिनकी कीमत स्टेडियम, मैच और सीटिंग कैटेगरी के आधार पर तय होंगी। जैसे की आप जानते है की आरसीबी, सीएसके और एमआई जैसी टीमों के मैच बड़े माने जाते हैं इसलिए इन मैचों की टिकट महंगी होती है। जनरल, प्रीमियम और वीआईपी कैटेगरी की सीट के लिए फैंस को 800 से 30000 रुपये तक की कीमत चुकानी पड़ सकती है। टिकट के ये दाम अनुमानित हैं, बुकिंग के समय कम या ज्यादा हो सकते हैं।
अगर आपको भी स्टेडियम में जाकर IPL Match देखना है तो हम आपको बताने जा रहे है कि आप कैसे IPL के टिकट बुक कर सकते है।
IPL 2025: कहां होगी ऑनलाइन टिकट बुकिंग (Online tickets Booking Dates)
आईपीएल 2025 के लिए टिकट की बिक्री शुरू हो गई है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए कुछ आधिकारिक प्लेटफॉर्म हैं, जहां से आप इसे खरीद सकते हैं। आप आईपीएल की ऑफिशियल वेबसाइट IPLT20.com, BookMyShow, Paytm Insider, और TicketGenie पर जा कर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते है। इस बार IPL मैच टिकट की न्यूनतम कीमत ( IPL 2025 Ticket Price) ₹800 है।
IPL Teams 2025 | Starting Tickets Price | Highest Ticket Rate |
---|---|---|
Kolkata Knight Riders | 750 | 28000 |
Rajasthan Royals | 1000 | 22000 |
Punjab Kings | 499 | 8500 |
Delhi Capitals | 1200 | 7500 |
Mumbai Indians | 990 | 15000 |
Royal Challengers Bangalore | 2300 | 42350 |
Sunrisers Hyderabad | 750 | 30000 |
Lucknow Super Giants | 399 | 20000 |
Gujarat Titans | 499 | 10000 |
Chennai Super Kings | 1700 | 8500 |
IPL 2025 Ticket Price Stadium Wise
Stadium Name | Online Booking Partner | Starting Price |
---|---|---|
Narendra Modi Stadium Ahmedabad | PayTM insider | 499 |
Wankhede Stadium Mumbai | BookMyShow | 900 |
Chepauk Stadium Chennai | PayTM insider | 1700 |
M Chinnswamy Stadium Bengaluru | RCB Official Website | 2300 |
Arun Jaitley Stadium Delhi | PayTM insider | 1000 |
Eden Gardens Kolkata | BookMyShow | 750 |
Uppal Stadium Hyderabad | PayTM insider | 750 |
Ekana Stadium Lucknow | BookMyShow | 700 |
SMS Stadium Jaipur | BookMyShow | 800 |
PCA Stadium Mohali | PayTM insider | 950 |
Barsapara Stadium Guwahati | BookMyShow | 1200 |
HPCA Stadium Dharamshala | PayTM Insider | 2250 |
Tata IPL 2025: आईपीएल टिकट ऑनलाइन कैसे खरीदें?
- सबसे पहले BookMyShow की ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप पर जाएं या आप इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
- Paytm Insider और BookMyShow की ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप पर आप “IPL 2025 Online tickets” खोज सकते हैं।
- जिस मैच को आप देखना चाहते हैं, उसे सेलेक्ट करें और रजिस्टर पर क्लिक करें।
- इसके बाद सभी जरूरी जानकारी देते हुए फॉर्म को पूरा भरें और इसके बाद Submit क्लिक करें।
- इसके बाद आप यूपीआई या नेट बैंकिंग का उपयोग करके टिकट के पैसों का भुगतान कर सकते है।
ऑफलाइन कैसे खरीदें टिकट?
अगर आप ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन के माध्यम से टिकट खरीदना चाहते है तो इसके लिए आप स्टेडियम के बहार जा कर टिकट खरीद सकते है। आप मेजबानी करने वाले स्टेडियमों में मौजूद बॉक्स ऑफिस पर जा सकते हैं। ये बॉक्स ऑफिस आमतौर पर मुकाबले से कुछ दिन पहले खुलते हैं। जहाँ से आप टिकट ले सकते है।
बॉक्स ऑफिस के अलावा, आप अधिकृत रिटेल आउटलेट के जरिए भी आईपीएल का ऑफलाइन टिकट खरीद सकते है। इसके लिए अलग-अलग शहरों में रिटेल आउटलेट का नेटवर्क बनाया गया है। आईपीएल की ओर से इन आउटलेट्स को टिकट बेचने के लिए आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई है।
Good Hyderabad
K