Shubman Gill Double Century: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, बने दोहरा शतक जड़ने वाले पांचवें भारतीय

0
(0)

Shubman Gill Double century and Records: भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया।

टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गाँधी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का पहला दोहरा शतक लगाया। गिल ने पारी के 49वें ओवर में लोकी फर्ग्युसन की गेंद पर लगातार तीन छक्के जड़कर 145 गेंद में अपना दोहरा शतक पूरा किया। शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट लगातार दूसरा शतक लगाया। इस से पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में खेले गए मुकाबले में भी शतकीय पारी खेली थी। गिल 149 गेंद में 208 रन बनाकर आउट हुए। गिल वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले पांचवें भारतीय हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा(तीन), वीरेंद्र सहवाग और ईशान किशन ये कारनामा कर चुके हैं।

गिल ने लगाया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दसवा दोहरा शतक

गिल ने लगाया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दसवा दोहरा शतक लगाया। गिल से पहले सचिन तेंदुलकर ने साल 2010 में ग्वालियर में वनडे इतिहास में पहला दोहरा शतक लगाया थे। उसके बाद दोहरे शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है। रोहित शर्मा तो तीन बार वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी हैं।

गिल बने वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

शुभमन गिल वनडे क्रिकेट इतिहास में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। गिल ने यह कारनामा मात्र 23 वर्ष में कर के दिखा दिया है। उन्होंने अपनी 149 गेंद में 208 रन की पारी के दौरान 19 चौके और 9 छक्के जड़े। इस पारी के दौरान शुभमन न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी और दोहरा शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर के नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज था। उन्होंने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ही 186 रन की पारी खेली थी।

  • 23y 132d Shubman Gill vs NZ Hyderabad 2023
  • 24y 145d Ishan Kishan vs Ban Chattogram 2022
  • 26y 186d Rohit Sharma vs Aus Bengaluru 2013

Highest individual scores against NZ in ODIs

  • 188* Shubman Gill Hyderabad 2023
  • 186* S Tendulkar Hyderabad 1999
  • 181* M Hayden Hamilton 2007
  • 169* D Callaghan Centurion 1994

भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

  1. सचिन तेंदुलकर (200)
  2. रोहित शर्मा (264)
  3. वीरेंद्र सहवाग (219)
  4. ईशान किशन (210)
  5. रोहित शर्मा (209)
  6. रोहित शर्मा (208)
  7. शुभमन गिल (208)

आपको यह पोस्ट कैसी लगी?

5 Star देकर इसे बेहतर बनाएं!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sharing Is Caring:

Vipin Kumar Jha is a dedicated cricket player and cricket fan who loves to play cricket and watch cricket matches. Vipin is the founder of the website CricInnings.Com.

Leave a Comment

जानिए कौन है IPL में सबसे ज्यादा बार जीरो (0) पर आउट होने वाला खिलाड़ी IPL में किस खिलाड़ी ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड