Rohit Sharma Achievement: भारत की सरजमीं पर खेले जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 13वें एडिशन में रविवार को टीम इंडिया ने अपना विजय सफर जारी रखते हुए न्यूजीलैंड को भी मात देकर लगातार 5वीं जीत दर्ज की। धर्मशाला में खेले गए इस मैच में रोहित शर्मा की अगुवायी में भारतीय क्रिकेट टीम ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने कीवी टीम को 4 विकेट से हराया। और इस वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में प्रवेश करने की दहलीज पर पहुंच गए हैं।
कीवी पर जीत के बीच रोहित शर्मा ने किया एक और कीर्तिमान
वर्ल्ड कप 2023 में विजय रथ पर सवार टीम इंडिया ने यहां लगातार जीत से पॉइंट टेबल के टॉप पर काबिज चल रही कीवी टीम को भी पछाड़ दिया और धर्मशाला में खेले गए मैच में उन्हें मोहम्मद शमी और विराट कोहली के दमदार प्रदर्शन के बूते 4 विकेट से हरा दिया। भारतीय फैंस अपनी टीम की जीत की खुशी में पूरी तरह से डूब से गए हैं, ऐसे में यहां उनका ध्यान कप्तान रोहित शर्मा के एक और बड़े कारनामें पर नहीं गया होगा।

ये भी पढ़े-Rohit Sharma: हिटमैन ने एक ही मैच में लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, बना डाले इतने रिकॉर्ड्स
वनडे फॉर्मेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में अफरीदी को किया पीछे
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज इस वर्ल्ड कप में एक के बाद एक कारनामें को अंदाज दे रहे हैं। उसी तरह से न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज शाहिद अफरीदी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बड़े सिक्सर किंग बन चुके रोहित ने इस मैच में 46 रन की पारी में 4 छक्के लगाए और उन्होंने एक वनडे फॉर्मेट के कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में शाहिद अफरीदी को पीछे कर दिया है।
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में हिटमैन आए तीसरे नंबर पर
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में 4 छक्के लगाकर इस साल अपने 50 छक्के पूरे किए। जिसमें उन्होंने इस मैच का पहला छक्का लगाते ही पाकिस्तान के पूर्व तूफानी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी के 21 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित इस साल अब तक खेले 21 मैचों में 53 छक्के लगा चुके हैं। तो वहीं अफरीदी ने 2002 में 36 मैचों में 48 छक्के लगाए थे।
रोहित शर्मा के इस साल हुए 53 छक्के, डिविलियर्स और गेल ही उनसे आगे
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की रिकॉर्ड लिस्ट में पहले नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डि विलियर्स हैं, जिन्होंने साल 2015 में 18 पारियों में 58 छक्के लगाए थे, तो वहीं दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल हैं, उन्होंने 2019 में 15 पारियों में 56 छक्के लगाए थे। जिसके बाद अब तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा आ गए हैं। जिस अंदाज में रोहित शर्मा खेल रहे हैं, इसी वर्ल्ड कप के दौरान ही वो वनडे में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा कर सकते हैं। वो इस रिकॉर्ड से केवल 6 छक्के दूर हैं।
एक कैलेंडर्स ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
बल्लेबाज/ देश | पारी | छक्के | कैलेंडर ईयर |
एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) | 18 | 58 | 2015 |
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) | 15 | 56 | 2019 |
रोहित शर्मा (भारत) | 20 | 53 | 2023 |
शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) | 36 | 48 | 2002 |
मोहम्मद वसीम (यूएई) | 24 | 47 | 2023 |