MS Dhoni Bike Collection: माही का बाइक कलेक्शन देख भारत के पूर्व ये दो दिग्गज हुए हैरान, गैराज देखकर चकरा जाएंगे आप, देखे पूरा वीडियो

MS Dhoni Bike Collection: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व लीजेंड कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी की बाइक के प्रति दीवानगी किसी से छुपी नहीं है। रांची के राजकुमार कहे जाने वाला ये दिग्गज खिलाड़ी ऐसा बाइक लवर है कि उनका बाइक कलेक्शन किसी को भी हैरान कर सकती है। मोटर साइकिल को लेकर ऐसा इतना जबरदस्त क्रेज आपने शायद ही कभी किसी में देखा होगा। जिनका बाइक कलेक्शन देख भारत के दो पूर्व दिग्गज खिलाड़ी चौंक गए और माही को पागल करार दे दिया।

महेन्द्र सिंह धोनी का बाइक कलेक्शन देख चक्कर खा जाएंगे आप

जी हां… टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने जब से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा उनके बाद से ही उनका बाइक के प्रति ये दीवानगी देखी जाती रही है। लेकिन इससे पहले ही उनका बाइक के प्रति ऐसा प्रेम रहा है। अपने करियर के दौरान माही ने एक से बढ़कर एक मॉडल की बाइक का कलेक्शन किया है और उनका गैराज देखकर तो ऐसा लगता है मानो बाइक का बहुत ही बड़ा शो-रूम है।

MS Dhoni Bike Collection
MS Dhoni Bike Collection

ये भी पढ़े- ICC WC 2019 MS Dhoni: धोनी पर लगा मैच फ़िक्स करने का आरोप- 2019 के वर्ल्ड कप में जानबूझकर हुए थे रन आउट

भारत के पूर्व दो दिग्गज वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी ने किया गैराज का दौरा

एमएस धोनी के बाइक कलेक्शन के बारे में वैसे तो काफी कुछ सुना है लेकिन अब देख भी लिया। जहां भारत के लिए खेलने वाले दो पूर्व गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी रांची पहुंचे, जहां उन्होंने धोनी के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने धोनी के बाइक का गैराज देखा तो वो हैरान रह गए और पहली बार उनके गैराज की तस्वीर सामने आयी, जहां दो फ्लोर बने हुए हैं और वो खचाखच पुरानी से लेकर नई बाइक्स से भरे पड़े हैं, इसकी स्पष्ट संख्या को बताना तो मुश्किल है, लेकिन गैराज को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां पर 100 से ज्यादा बाइक रखी हुई है।

धोनी का बाइक कलेक्शन देख हैरान हुए प्रसाद-जोशी

एमएस धोनी की पत्नी ने वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी के धोनी के इस गैराज के दौरे को शूट किया, जिसका वीडियो वेंकटेश प्रसाद ने अपने ट्वीटर पर शेयर किया है। अपने इस वीडियो के साथ प्रसाद ने लिखा कि, एक आदमी में सबसे ज्यादा पागलपन भरा जुनून देखा है। क्या कलेक्शन है और एमएसडी क्या आदमी है। शानदार उपलब्धियां हासिल कीं और उससे भी ज्यादा अद्भुत व्यक्ति। यह रांची के घर में उनकी बाइक्स और कारों के कलेक्शन की झलक है। एमएस धोनी के जुनून को देखकर हिल गया।

इस दौरान प्रसाद और जोशी दोनों ने इस क्रेज को लेकर अपनी बात रखी जिसमें प्रसाद ने कहा कि, यह जगह क्रेजी है। जब तक कि कोई पागल न हो तब तक ऐसा… यह बाइक शोरूम हो सकता था। किसी में जबरदस्त जुनून हो वही यह कर सकता है नहीं तो नहीं हो सकता है। या फिर कोई पागल हो।

इसके बाद सुनील जोशी ने कहा कि, यह शानदार जगह है। वे लोग चार-पांच बार आ चुके हैं लेकिन लीजेंड के साथ पहली बार आए हैं। इस जगह के बारे में बताया नहीं जा सकता।

Virat Kohli ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज