IPL 2023 Ruled Out Players: जानिए अब तक कितने स्टार खिलाड़ी IPL से हो चुके हैं बाहर? देखें चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट

0
(0)

IPL 2023 Players Injury List: आईपीएल के 16वें सीजन में चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट दिन प्रतिदिन बढ़ती ही चली जा रहीं है। अभी आईपीएल शुरू ही हुआ है और अधिकांश टीमों के बड़े स्टार खिलाड़ी लीग से बाहर हो चुके हैं। आइए जानतें वो कौन कौन से खिलाड़ी है जो आईपीएल 2023 से बाहर हो चुके है।

11. प्रसिद्ध कृष्णा

राजस्थान रॉयल्स के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा इस साल आईपीएल में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। राजस्थान रॉयल्स के लिए यह एक बहुत ही बड़ा झटका है। आपको बता दे की प्रसिद्ध कृष्णा पिछले सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे थे। प्रसिद्ध कृष्णा अगस्त 2022 चोटिल चल रहे है। यही कारण है की वह इस साल आईपीएल के 16वें सीजन में नहीं खेल पाएंगे।

10. काइल जेमिसन

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार आईपीएल के मिनी ऑक्शन में न्यूज़ीलैण्ड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन को 1 करोड़ रुपए में खरीदा था। लेकिन चोट के चलते वह इस बार आईपीएल में खेलते नहीं दिखेंगे। उनकी पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर हो गया है, जिसके लिए सर्जरी की जरूरत होगी। इसके चलते उनको क्रिकेट मैदान से बाहर रहना होगा।

09. मुकेश चौधरी

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछले सीजन में शानदार गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज मुकेश चौधरी भी चोट के कारण लीग से बाहर हो गए हैं। वह यह पूरा सीजन नहीं खेलेंगे। पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मुकेश चौधरी ने 16 विकेट झटके थे।

08. रजत पाटीदार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के पिछले सीजन के हीरो रजत पाटीदार एड़ी की चोट के कारण आईपीएल 2023 बाहर हो गए है। उन्होंने पिछले सीजन में 8 मैच में कुल 333 रन बनाए थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आधिकारिक ऐलान कर दिया है कि रजत पाटीदार अब आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाएंगे। वो Achilles Injury की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- IPL 2023 New Rule: क्या है ‘इंपैक्ट प्लेयर’ नियम? आईपीएल में टीमें कैसे करेंगी इसका इस्तेमाल जानें इंपैक्ट प्लेयर रूल से कितना पड़ेगा प्रभाव

ट्वीट में आरसीबी ने कहा कि वे उनके जल्दी बेहतर होने की कामना करते हैं और उपचार के समय फ्रेंचाइजी उनकी हर संभव मदद करेगी। फिलहाल कोच और प्रबंधन ने फैसला लिया है कि अभी रजत पाटीदार की जगह किसी और खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया जाएगा।

07. झाई रिचर्ड्सन

मुंबई इंडियंस को आईपीएल के शुरू होने से पहले दो बड़े झटके लगे हैं। स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बाद झाई रिचर्ड्सन भी चोट के कारण बाहर हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- CSK IPL 2023: जानिए कौन हैं Rajvardhan Hangargekar जिन्हें CSK टीम में मिली जगह

06. विल जैक्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के विल जैक्स भी चोट के कारण बाहर को चुके हैं। बांग्लादेश दौरे पर वे चोटिल हो गए थे। यह टीम के लिए सबसे बड़ा झटका भी माना जा रहा है। ऑक्शन में जैक्स पर आरसीबी ने बड़ी बोली लगाई थी और 3.2 करोड़ रुपए में खरीदकर टीम में शामिल किए थे। उनकी जगह टीम में माइकल ब्रेसवेल को शामिल किया गया है।

05. जॉनी बेयरस्टो

जॉनी बेयरस्टोर भी आईपीएल के नए सीजन में नजर नहीं आएंगे। इंजरी के कारण बेयरस्टो बाहर हो गए हैं। वे पिछले साल सितंबर में गोल्फ खेलते हुए चोटिल हो गए थे। उनकी जगह पंजाब किंग्स ने टीम ने में ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट को शामिल कर लिया है।

04. श्रेयस अय्यर

पीठ दर्द से परेशान चल रहे श्रेयस अय्यर भी आईपीएल के नए सीजन के शुरुआती मैच में नहीं दिखेंगे। पीठ दर्द के कारण वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से बाहर हो गए थे। उन्हें सर्जरी कराने की सलाह दी गई है। अगर वे सर्जरी कराते हैं तो आईपीएल के कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। श्रेयर कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान हैं। उनकी गैरमौजूदगी में नीतिश राणा कप्तानी करेंगे।

ये भी पढ़ें- IPL 2023: जानिए आईपीएल 2023 में किन तेज गेंदबाजों का दिखेगा जलवा, उमरान मलिक से लेकर जोफ्रा आर्चर है शामिल

03. जसप्रीत बुमराह

दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस साल आईपीएल में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबे समय से पीठ दर्द के चलते वे क्रिकेट के मैदान से दूर हैं, लेकिन पिछले दिनों उन्होंने न्यूजीलैंड में सर्जरी कराई है, जो सफल भी रही थी। उनको मैदान पर लौटने में कम से कम 6 महीने का समय और लगा सकता है।

02. रिषभ पंत

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रिषभ पंत आईपीएल के 16वें सीजन में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। पिछले साल दिसंबर में वे कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पिछले दिनों उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर फैंस में वापसी करने की चाह जगा दी थी, लेकिन वे आईपीएल 2023 में खेलते नजर नहीं आएंगे।

01. केन विलियम्सन

गुजरात टाइटंस को हाल में केन विलियम्सन (Kane Williamson) के रूप में तगड़ा झटका लगा जो सीजन के पहले मुकाबले में चोटिल होकर स्वदेश लौट चुके हैं। विलियम्सन का आईपीएल से बाहर होना हार्दिक पंड्या एंड कंपनी के लिए बड़ा झटका है। विलियम्सन की जगह गुजरात टाइटंस में कौन लेगा? अभी तक इसकी घोषणा नहीं हुई है।

IPL 2023 Injured Players Replacement

  • विल जैक्स के स्थान पर माइकल ब्रेसवेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
  • काईली जैमिसन के स्थान पर सिसांडा मगाला (चेन्नई सुपर किंग्स)
  • जॉनी बेयरस्टो के स्थान पर मैथ्यू शॉर्ट (पंजाब किंग्स)
  • प्रसिद्ध कृष्णा के स्थान पर संदीप शर्मा (राजस्थान रॉयल्स)
  • मुकेश चौधरी के स्थान पर आकाश सिंह (चेन्नई सुपर किंग्स)
  • जसप्रीत बुमराह के स्थान पर संदीप वॉरियर्स (मुंबई इंडियंस)
  • ऋषभ पंत के स्थान पर अभिषेक पोरल (दिल्ली कैपिटल्स)
  • केन विलियमसन के स्थान पर दानुश शनाका (गुजरात टाइटंस)
  • राज वाबा के स्थान पर गुरनूर सिंह बरार (पंजाब किंग्स)

ये भी पढ़ें- IPL का सबसे सफल कप्तान कौन? एमएस धोनी-रोहित शर्मा के आगे कहां टिकते हैं विराट कोहली

क्रिकेट से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Cricket News Hindi, IPL News in Hindi) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News), Facebook, Twitter or Instagram पर फॉलो करें

आपको यह पोस्ट कैसी लगी?

5 Star देकर इसे बेहतर बनाएं!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sharing Is Caring:

Vipin Kumar Jha is a dedicated cricket player and cricket fan who loves to play cricket and watch cricket matches. Vipin is the founder of the website CricInnings.Com.

Leave a Comment

जानिए कौन है IPL में सबसे ज्यादा बार जीरो (0) पर आउट होने वाला खिलाड़ी IPL में किस खिलाड़ी ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड