Indian Premier League: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग जिसे क्रिकेट का महाकुम्भ भी कहा जाता है (आईपीएल 2023) वो अपने अंतिम मुकाम पर आ चुका है। जिसका फाइनल 28 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
IPL 2023 Prize Money: इस सीजन जो भी टीम आईपीएल 2023 का फाइनल जीतेगी उस टीम पर करोड़ों की बारिश होगी। अगर हम इस सीजन की प्राइज मनी (IPL 2023 Prize Money) की बात करें तो खिताब जीतने वाली टीम को करोड़ों रुपए मिलेंगे। वहीं हारने वाली टीम को भी मालामाल किया जाएगा। इस सीजन पिछले सीजन के प्राइज मनी की तुलना में कुछ भी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
IPL 2022 Prize Money
IPL Prize Money in Hindi: बता दे की पिछले आईपीएल 2022 में चैंपियन गुजरात टाइटंस को 20 करोड़ की इनामी राशि दी गई थी। वहीं उपविजेता राजस्थान रॉयल्स को 13 करोड़ रुपए मिले थे। वही,तीसरे स्थान पर रही आरसीबी को 7 करोड़ और चौथे स्थान पर रही लखनऊ सुपरजायंट्स को 6.5 करोड़ रुपये मिले थे। तो आइए जानते है इस सीजन किस किस को कितना मिलेगा प्राइज मनी।
IPL 2023 Prize Money
IPL 2023 Prize Money Hindi Me: अगर हम बात करे आईपीएल प्राइज मनी के सफर की तो इसमें हर साल बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आईपीएल 2008 पहले सीजन की तुलना में अब प्राइज मनी पांच गुना बढ़ी चुकी है। आईपीएल 2023 का खिताब जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये बतौर इनाम में दिए जाएंगे। जबकि फाइनल में हार झेलनी वाली टीम को 13 करोड़ रुपये की धनराशि मिलेगी। साथ ही प्लेऑफ में पहुंची दो अन्य टीमों को 7-7 करोड़ रुपये मिलेंगे।
- खिताब जीतने वाली टीम- 20 करोड़ रुपये
- फाइनल हारने वाली टीम- 13 करोड़ रुपये
- प्लेऑफ में पहुंचने वाली दोनों टीमों- 7-7 करोड़ रुपये
IPL Awards & Prize Money 2023
टीम प्राइज मनी के अलावा आईपीएल में खिलाड़ियों को भी कई अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। इन अवॉर्ड में ट्रॉफी के साथ प्राइज मनी शामिल होती है। जैसे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप और कुछ धन राशि दी जाती है। वही, सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप और प्राइज मनी प्रदान की जाती है। तो आइए जानते ही इस केटेगरी में खिलाड़ियों को कितना प्राइज मनी मिलेगा।
- ऑरेज कैप- 15 लाख रुपये
- पर्पल कैप- 15 लाख रुपये
- मॉस्ट वैलुएबल प्लेयर- 12 लाख रुपये
- सबसे ज्यादा छक्के- 12 लाख रुपये
- सुपर स्ट्राइकर- 15 लाख रुपये
IPL Richest Cricket League in World
World Most Richest Cricket League: आपको बता दे की आईपीएल दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग है। आप को जानकर हैरानी होगी की आईपीएल में इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप से भी ज्यादा इनामी राशि मिलती है। आईपीएल के बाद दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग है का नंबर आता है। इस लीग में विजेता टीम को 15 करोड़ की इनामी राशि दी जाती है। वही, टी20 वर्ल्ड कप में करीब 13.2 करोड़, कैरेबियन प्रीमियर लीग में 8.14 करोड़, बांग्लादेश प्रीमियर लीग में 6.92 करोड़ रुपए मिलते हैं। भारत में पहली बार महिला प्रीमियर लीग (WPL) को 6 करोड़ की इनामी राशि दी गई। जो की पाकिस्तान के पीएसएल से भी ज्यादा है।
World’s Richest Cricket League
- आईपीएल (IPL) – 20 करोड़ की इनामी राशि
- SA T20 लीग – 15 करोड़ की इनामी राशि
- कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) – 8.14 करोड़
- बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) – 6.92 करोड़
- महिला प्रीमियर लीग (WPL)– 6 करोड़
- बिग बैश लीग (Big Bash)- 3.66 करोड़
- पाकिस्तान सुपर लीग (PSL)– 3.40 करोड़ रुपये
क्रिकेट से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Cricket News Hindi, IPL News in Hindi) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News), Facebook, Twitter or Instagram पर फॉलो करें
FAQs
आईपीएल 2023 में विजेता टीम को कितनी धन राशि मिलेगी?
आईपीएल 2023 में विजेता टीम को 20 करोड़ो की धन राशि मिलेगी।
आईपीएल 2023 में उपविजेता टीम को कितनी धन राशि मिलेगी?
आईपीएल 2023 में उपविजेता टीम को 13 करोड़ो की धन राशि मिलेगी।
आईपीएल 2023 में नंबर 3 और 4 वाली टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी?
आईपीएल 2023 में नंबर 3 और 4 वाली टीम को 7-7 करोड़ो की प्राइज मनी मिलेगी।
आईपीएल 2023 में ऑरेंज कैप होल्डर को कितना पैसा मिलेगा?
आईपीएल 2023 में ऑरेंज कैप होल्डर खिलाड़ी को 15 लाख रुपए मिलेंगे।
आईपीएल 2023 में पर्पल कैप खिलाड़ी को कितने रुपए मिलेंगे?
आईपीएल 2023 में जो भी खिलाड़ी पर्पल कैप जीतेगा उसे 15 लाख रुपए की धन राशि मिलेगी।
दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग कौन सी है?
दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) है।