India Tour of Zimbabwe 2022: भारत को जिम्बाब्वे दौरे पर 18 से 22 अगस्त तक तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।
इसके बाद टीम इंडिया को एशिया कप और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया में ICC Mens’s T20 World Cup 2022 प्रतियोगिता में हिस्सा लेना है।
India’s Tour of Zimbabwe, 2022: भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने यानि अगस्त 2022 में तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए जिम्बाब्वे (India to Tour Zimbabwe 2022) का दौरा करेगा। BCCI ने भारत बनाम ज़िम्बाब्वे के मुकाबलों की तारीखों की घोषणा कर दी है साथ ही बोर्ड ने टीम का ऐलान भी कर दिया है। तीन मैचों की ODI सीरीज क्रमशः 18, 20 और 22 अगस्त को Harare Sports Club के मैदान पर खेले जाएंगे।
India vs Zimbabwe 2022 Schedule Venue
Sr. No. | Match | Date | Time (IST) | Venue |
1st ODI | India vs Zimbabwe | August 18th, Thursday | 12:45 PM | Harare Sports Club |
2nd ODI | India vs Zimbabwe | August 20th, Saturday | 12:45 PM | Harare Sports Club |
3rd ODI | India vs Zimbabwe | August 22th, Monday | 12:45 PM | Harare Sports Club |
India to tour New Zealand after T20 World Cup 2022
India Tour of Zimbabwe 2022 Live Telecast and Live Streaming Details
India vs Zimbabwe 2022 ODI LIVE Telecast in India: भारत बनाम ज़िम्बाब्वे के मुक़ाबले भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर India vs Zimbabwe ka LIVE telecast दोपहर 12:45 PM बजे से देख सकते हगाई। साथ ही मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर भी किया जायेगा।
India vs Zimbabwe 2022 ODI LIVE Telecast in Zimbabwe: जिम्बाब्वे में IND vs ZIM ODI सीरीज का लाइव प्रसारण सुपरस्पोर्ट टीवी पर किया जाएगा।
Zimbabwe vs India 2022
घरेलू टीम जिम्बाब्वे के लिए यह मैच बहुत ही महत्वपूर्ण हैं क्योंकि श्रृंखला के अंक अगले साल के एकदिवसीय विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने के लिए गिने जाएंगे। हालाँकि, वे भारत के लिए उतने महत्वपूर्ण नहीं हैं, जितने की जिम्बाब्वे के लिए हैं, क्योंकि एकदिवसीय विश्व कप 2023 का आयोजन भारत में होना है इसी कारण टीम इंडिया को मेजबान होने के कारण सीधे एंट्री मिल गयी है।
भारतीय टीम को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ जुलाई महीने में एक के बाद छह एकदिवसीय मैच खेलने है जो की सुपर लीग का हिस्सा नहीं हैं।
जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, “हम भारत की मेजबानी करके बहुत खुश हैं और हम एक प्रतिस्पर्धी और यादगार श्रृंखला की उम्मीद करते हैं।”
क्रिकबज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि फिलहाल सभी मैच राजधानी के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाने हैं और भारतीय टीम के 15 अगस्त को हरारे पहुंचने की उम्मीद है।
टीम के पूर्व कोच लालचंद राजपूत ने कहा, “भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ और जिम्बाब्वे के लिए खेलने का यह एक बड़ा अवसर है। यह युवा पीढ़ी के बीच इस खेल को लेकर बहुत रुचि पैदा करेगा। कुल मिलाकर, श्रृंखला जिम्बाब्वे क्रिकेट के लिए बहुत अच्छी बात है।”
आपको बता दे की यह भारत का छह साल में पहला जिम्बाब्वे दौरा है। पिछली बार भारत ने जिम्बाब्वे का दौरा जून-जुलाई 2016 में किया था, उस समय टीम इंडिया की कमान एमएस धोनी के हाथों में थी। उस दौरा पर टीम इंडिया ने तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले थे।
India Tour of Zimbabwe 2022 Squads
India’s squad for 3 ODIs: शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (wk), संजू सैमसन (wk), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।
Zimbabwe squad for 3 ODIs: बर्ल रयान, चकबवा रेगिस (कप्तान), चिवांगा तनाका, इवांस ब्रैडली, जोंगवे ल्यूक, कैया इनोसेंट, कैटानो ताकुदज़वानाशे, मदांडे क्लाइव, मधेवेरे वेस्ली, मारुमानी तदिवानाशे, मसारा जॉन