ICC Women’s Global Event Schedule: भारत को मिली 2025 वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी

0
(0)

ICC Women’s Global Event Schedule: ICC ने 2027 तक किया वुमेंस ग्लोबल इवेंट्स का ऐलान कर दिया है। भारत को ICC वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के लिए मेजबानी करने का मौका मिला है। इसका मतलब यह है की अगला महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप भारत में होगा।

2024 से 2027 तक महिला क्रिकेट में आईसीसी के चार में से तीन टूर्नामेंट भारतीय उपमहाद्वीप में खेले जाएंगे। भारत ने 2025 में एकदिवसीय विश्व कप की मेजबानी के अधिकार जीते हैं जबकि टी 20 विश्व कप की मेजबानी 2024 में बांग्लादेश और 2026 में इंग्लैंड द्वारा की जाएगी। श्रीलंका 2027 में टी 20 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा, इस शर्त पर कि वे इस आयोजन के लिए क्वालीफाई करें।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने आईसीसी विमेंस ग्लोबल इवेंट का ऐलान कर दिया है। इस ऐलान में 2024 से लेकर 2027 तक के आईसीसी वुमेंस व्हाइट बॉल ग्लोबल इवेंट्स का आयोजन कहां कहां होगा इस पूरी जानकारी दी गयी है। इसमें ICC महिला T20 विश्व कप, ICC महिला टी20 चैंपियंस ट्रॉफी और ICC महिला ODI विश्व कप ही शामिल है।

ICC Women’s Global Event Schedule

ICC Women’s Global Event Schedule
ICC Women’s Global Event Schedule

ICC Women’s Global Event Schedule

  • ICC महिला T20 विश्व कप 2024 की मेजबानी बांग्लादेश द्वारा की जाएगी।
  • ICC महिला क्रिकेट विश्व 2025 (ODI) की मेजबानी भारत द्वारा की जाएगी।
  • ICC महिला T20 विश्व कप 2026 की मेजबानी इंग्लैंड द्वारा की जाएगी।
  • ICC महिला टी20 चैंपियंस ट्रॉफी 2027 की मेजबानी श्रीलंका द्वारा की जाएगी।

ICC ने कहा की “आईसीसी वुमेंस ग्लोबल इवेंट्स के मेजबानों का चयन क्लेयर कॉनर, सौरव गांगुली और रिकी स्केरिट के साथ मार्टिन स्नेडेन की अध्यक्षता में एक बोर्ड उप-समिति की देखरेख में एक प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से किया गया था। आईसीसी बोर्ड ने समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है, जिसने आईसीसी प्रबंधन के साथ प्रत्येक बोली की गहन समीक्षा की”।

2025 के भव्य आयोजन के मेजबान के रूप में भारत पर बोलते हुए, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि बोर्ड करेगा…

क्रिकेट से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Cricket News Hindi, IPL News in Hindi) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News), Facebook, Twitter or Instagram पर फॉलो करें

आपको यह पोस्ट कैसी लगी?

5 Star देकर इसे बेहतर बनाएं!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sharing Is Caring:

Vipin Kumar Jha is a dedicated cricket player and cricket fan who loves to play cricket and watch cricket matches. Vipin is the founder of the website CricInnings.Com.

Leave a Comment

जानिए कौन है IPL में सबसे ज्यादा बार जीरो (0) पर आउट होने वाला खिलाड़ी IPL में किस खिलाड़ी ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड