ICC WC 2023 Schedule: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 इस साल अक्टूबर-नबंवर में भारत की मेजबानी में होना है। भारत की सरजमीं पर होने वाले इस मेगा इवेंट के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 4 साल में एक बार होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए ना केवल भारत के बल्कि पूरे क्रिकेट जगत के फैंस का उत्साह अपने चरम पर रहता है। अब वर्ल्ड कप का रोमांच शुरू होने में केवल 4 महीनें ही शेष रह गए हैं, ऐसे में हर किसी को इन दिनो केवल और केवल इस मेगा टूर्नामेंट के शेड्यूल का इंतजार है।
वर्ल्ड कप के ऑफिशियल शेड्यूल के घोषित होने का है इंतजार
भारत में होने वाले इस वनडे वर्ल्ड कप का वैसे तो पिछले ही दिनों ड्राफ्ट शेड्यूल सामने आ चुका है, लेकिन अब तक इसका आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हो सका है। ड्राफ्ट शेड्यूल के तहत इस टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर से बतायी जा रही है, जिसकी खिताबी भिड़ंत 19 नवंबर को होनी है। लेकिन इस समय फैंस इसके ऑफिशियल शेड्यूल के घोषित होने को लेकर दिल थाम कर बैठे हुए हैं।

आखिर क्यों शेड्यूल जारी होने में हो रही है देरी
अस्थायी रूप से जिस शेड्यूल को जारी किया गया है, उसमें 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच के साथ शुरुआत होगी, तो वहीं 15 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में मैच होना बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में अब माना जा रहा है कि इसी सप्ताह आधिकारिक रूप से वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। लेकिन एक सवाल हर किसी के मन में है आखिर शेड्यूल के जारी होने में इतनी देरी क्यों हो रही है।
World Cup 2023 Draft Schedule Date Matches
Date | Matches |
October 5 | England vs New Zealand |
October 6 | Bangladesh vs Afghanistan |
October 7 | England vs New Zealand |
October 8 | India vs Australia |
October 9 | A2 vs A3 |
October 10 | India vs England |
October 11 | Australia vs Bangladesh, Pakistan vs A2 |
October 12 | Afghanistan vs New Zealand |
October 13 | Pakistan vs A3 |
October 14 | A1 vs A2, New Zealand vs A1 |
October 15 | India vs Pakistan |
October 16 | Bangladesh vs Afghanistan |
October 17 | New Zealand vs Pakistan |
October 18 | Australia vs B2 |
October 19 | Afghanistan vs A3 |
October 20 | England vs Bangladesh |
October 21 | India vs Australia, Afghanistan vs Pakistan |
October 22 | New Zealand vs A3 |
October 23 | India vs New Zealand |
October 25 | A1 vs A3 |
October 26 | Afghanistan vs A2 |
October 27 | Bangladesh vs A2 |
October 28 | India vs A1, Australia vs New Zealand |
October 29 | England vs Pakistan |
October 30 | Australia vs A3 |
October 31 | England vs A1 |
November 1 | India vs A2 |
November 2 | Bangladesh vs Pakistan |
November 3 | Australia vs A2 |
November 4 | India vs Afghanistan, Bangladesh vs A3 |
November 5 | England vs A3, Australia vs Pakistan |
November 7 | England vs A2 |
November 8 | India vs A3 |
November 9 | Afghanistan vs A1 |
November 10 | Bangladesh vs A1 |
November 11 | India vs Pakistan, England vs Afghanistan |
November 13 | Bangladesh vs New Zealand |
November 15 | Semi-final 1 (1st vs 4th) |
November 16 | Semi-final 2 (2nd vs 3rd) |
November 19 | Final |
बीसीसीआई ने पीसीबी को बताया शेड्यूल की देरी की वजह
इसका जवाब बीसीसीआई की तरफ से मिला है, जिन्होंने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल अब तक जारी नहीं होने की वजह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बताया है। बीसीसीआई के अनुसार पीसीबी लगातार शेड्यूल पर अपनी आपत्ति जता रहा है, जिसमें वो पहले तो भारत के खिलाफ अहमदाबाद में होने वाले मैच को कहीं और शिफ्ट करने की बात कह रहा था, तो अब चेन्नई में अफगानिस्तान से होने वाले मैच को लेकर भी आनाकानी कर रहा है। इसी वजह से शेड्यूल को जारी करने में देरी बतायी जा रही है।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि, “पीसीबी जो चाहे कह सकता है। लेकिन सच तो यह है कि कार्यक्रम की घोषणा में देरी के लिए पीसीबी जिम्मेदार है। पहले पाकिस्तान अहमदाबाद में खेलने को तैयार नहीं था, अब चेन्नई में खेलने को तैयार नहीं है। वे हमेशा असुरक्षित रहते हैं।”
For the Latest Update Join Our WhatsApp Group | Click Here |
For the Latest Update Join Our Telegram Channel | Click Here |
क्रिकेट से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Cricket News Hindi, IPL News in Hindi) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News), Facebook, Twitter or Instagram पर फॉलो करें