ICC WC 2023 SA vs SL Match Highlights: दिल्ली में हुई रनों की आतिशबाजी के बीच दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से हराया

ICC WC 2023 SA vs SL Match Highlights: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 13वें एडिशन के तीसरे ही दिन दक्षिण अफ्रीका की टीम ने धमाका कर दिखाया। रनों की आतिशबाजी वाले इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा टोटल 428 रन बनाने के बाद श्रीलंका को 102 रनों से हराकर जबरदस्त शुरुआत की।

रनों की बारिश के बीच दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से हराया

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस हारने के बाद क्विंटन डी कॉक, वानडेर डूसेन और एडेन मार्करम के तूफानी शतकों की बदौलत 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 428 रन का स्कोर किया। इसके जवाब में श्रीलंका ने अच्छी तरह से मुकाबला किया, लेकिन पूरी टीम 44.5 ओवर में 326 रन बनाकर ढेर हो गई और मैच को दक्षिण अफ्रीका ने 102 रन से जीता।

दक्षिण अफ्रीका ने 3 शतकों के दम पर खड़ा किया 428 रनों का स्कोर

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने को कहा, तो उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी कि उनके गेंदबाजों की ये दशा होगी। टॉस हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डी कॉक और कप्तान टेम्बा बावुमा ओपनिंग करने पहुंचे। लेकिन शुरुआत कुछ खास नहीं रही और दूसरे ओवर में ही दिलशान मधुशंका ने 10 के स्कोर पर बावुमा को पैवेलियन की राह दिखा दी, जिन्होंने 8 रन बनाए। इसके बाद जो हुआ वो सपने में भी नहीं सोचा था।

क्विंटन डी कॉक का साथ देने वानडेर डूसेन पहुंचे। जिन्होंने पहली ही गेंद से अटैक शुरू कर दिया। डी कॉक और डूसेन ने श्रीलंका के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा कर रख दी और तेजी के साथ रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों ने देखते ही देखते 200 से ज्यादा रन जोड़ डाले, इसी बीच क्विंटन डी कॉक ने 83 गेंद में शतक ठोक दिया।

इसके बाद टीम के 214 के स्कोर पर वो आउट हो गए। लेकिन इसके बाद भी लंका के गेंदबाजों पर हमला जारी रहा और एडेन मार्करम ने जबदस्त शुरुआत की। वहीं डूसेन ने 103 गेंद में अपना शतक पूरा किया। शतक बनाने के बाद वो 110 गेंद में 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 108 रन बनाकर चलते बने।

लेकिन एडेन मार्करम ने श्रीलंका को दिन में तारें दिखा दिए जिन्होंने केवल 49 गेंदों में तूफानी शतक बना डाला, मार्करम ने केवल 54 गेंदों में 14 चौके और 3 छक्के लगाकर 106 रन की पारी खेली। वहीं दूसरी ओर हेनरिक क्लासेन 20 गेंद 32 रन और डेविड मिलर के 21 गेंद नाबाद 39 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवरों में 5 विकेट पर 428 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। श्रीलंका के लिए दिलशान मधुशंका को 2 सफलताएं मिली।

श्रीलंका ने भी लड़ी लड़ाई, बनाए 326 रन

दक्षिण अफ्रीका के पहाड़ जितने बड़े स्कोर 428 रन के जवाब में श्रीलंका की टीम खेलने उतरी। श्रीलंका के लिए पाथुम निसंका और कुसल परेरा ने पारी की शुरुआत की, जहां निसंका खाता खोले बिना ही मार्को यानसेन की गेंद पर बोल्ड हो गए। 1 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरने के बाद कुसल मेंडिस बल्लेबाजी करने आए।

कुसल मेंडिस ने आते ही तूफानी अंदाज में खेलना शुरू कर दिया। मेंडिस के आगे दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज पूरी तरह से असहाय दिखे, जिन्होंने देखते ही देखते 25 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर दी। दूसरी तरफ कुसर परेरा टीम के 67 के स्कोर पर यानसेन की गेंद पर ही चलने बने। लेकिन मेंडिस का तूफान जारी रहा। आखिर में पारी के 13वें ओवर में खतरनाक दिख रहे मेंडिस को कगिरो रबाडा ने आउट कर बड़ी राहत दी।

कुसल मेंडिस ने 8 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 42 गेंद में 76 रन बनाए। 109 रन के स्कोर पर उनके आउट होने के बाद श्रीलंका की रनरेट पर लगाम लग गया। 111 के स्कोर पर ही सदीरा समराविक्रमा भी 23 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से चरिथ असालंका ने अपना जोर लगाया और धनंजय डी सिल्वा के साथ 39 रन जोड़े तो और 150 पर 5वां विकेट धनंजय के रूप में खोया।

लेकिन असालंका ने इसी बी 46 गेंद में फिफ्टी पूरी की। इसके बाद चरिथ असालंका और कप्तान दासुन शनाका ने शानदार साझेदारी की। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। जिसके बाद टीम के 232 के स्कोर पर असालंका को 79 के निजी स्कोर पर एनगिडी ने आउट किया।

उनके आउट होने के बाद कप्तान दासुन शनाका ने हाथ खोले और 62 गेंद में 68 रन बनाए। आखिर में कसून रजिथा ने भी 32 रन की पारी खेली, लेकिन लंका की टीम 44.5 ओवर में 326 रन पर ढेर हो गई और मैच को 102 रन से गंवा दिया।। दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कॉर्ट्जी ने 3 सफलताएं हासिल की। इस मैच में 754 रन बने, जो श्रीलंका-दक्षिण अफ्रीका के वनडे इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड है।

IND vs AUS Dream11 Prediction: CWC 2023 में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच में ऐसे बनाए बेस्ट ड्रीम11 टीम, जाने पिच रिपोर्ट और प्लेइंग 11

क्रिकेट से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Cricket News Hindi, IPL News in Hindi) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News), Facebook, Twitter or Instagram पर फॉलो करें