ICC WC 2023 NZ vs SA Match Highlights:  दक्षिण अफ्रीका का धमाका जारी, न्यूजीलैंड को 190 रनों से हराकर किया लगभग सेमीफाइनल में प्रवेश

ICC WC 2023 NZ vs SA Match Highlights: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में एक मुकाबलें काफी रोचक होने लगे हैं। जिसमें बुधवार को इस वर्ल्ड कप में दो सबसे शानदार लय में दिख रही न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच खेला गया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने धमाकेदार प्रदर्शन जारी रखा और न्यूजीलैंड को भी अपना शिकार बनाते हुए 190 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया और अपनी छठी जीत दर्ज की।

दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रन से रौंदा

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डी कॉक और रासी वानडेर डुसेन के शतकों के दम पर 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 357 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 35.2 ओवर में 167 रन पर ही ढेर हो गई और दक्षिण अफ्रीका ने मैच को 190 रन से जीतकर लगभग सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

ये भी पढ़े-ICC WC 2023 PAK vs BAN Match Highlights: पाकिस्तान ने तोड़ा हार का सिलसिला, बांग्लादेश को 7 विकेट से दी पटखनी

डी कॉक-डुसेन के शतकों के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 357 रन

न्यूजीलैंड के कार्यवाहक कप्तान टॉम लाथम ने यहां पर टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका पहले खेलने उतरा जहां कप्तान टेम्बा बावुमा और क्विंटन डी कॉक ने पारी की शुरुआत की। प्रोटियाज के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 38 रनों की शुरुआत की, तभी 9वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने टेम्बा बावुमा को 24 के निजी स्कोर पर डैरिल मिचेल के हाथों कैच कराया। इसके बाद रासी वानडेर डुसेन खेलने पहुंचे। क्विंटन डी कॉक और डुसेन ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। दोनों ने शुरुआत में सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया। और खराब गेंदों को शॉट्स में तब्दिल किया।

इसी तरह से दोनों ने अपनी टीम के स्कोर को 21वें ओवर में 100 के पार पहुंचा दिया। डी कॉक ने कुछ देर में अपनी फिफ्टी पूरी की। दोनों ही बल्लेबाज बहुत ही शानदार अंदाज में खेले और डुसेन ने भी अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद भी दोनों ने लगातार स्कोर को आगे बढ़ाया और इसी बीच डी कॉक ने इस वर्ल्ड कप का अपना चौथा शतक पूरा किया। जिन्होंने 103 गेंद में सेंचुरी बना डाली। दक्षिण अफ्रीका को दोनों ने इसके बाद दूसरे विकेट के लिए 188 गेंद में 200 रन की साझेदारी पूरी की। 40वें ओवर में टीम के 238 रन के स्कोर पर डी कॉक 116 गेंद में 114 रन (10 चौके, 3 छक्के) की पारी खेलकर टिम साउदी का शिकार बने। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए डेविड मिलर को भेजा गया। मिलर और डुसेन ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। और रासी वानडेर ने अपना शतक 103 गेंद में पूरा किया। वो शतक के बाद और भी खतरनाक हो चले।

दोनों बल्लेबाजों ने केवल 7 ओवर में 78 रन जोड़ दिए। आखिर में पारी के 48वें ओवर में टीम के 316 रन के स्कोर पर डुसेन को साउदी ने बोल्ड किया। उन्होंने 118 गेंद में 9 चौके और 5 छक्कों की मदद से 133 रन बनाए। इसके बाद मिलर ने केवल 29 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर टीम के स्कोर को 350 के पार पहुंचा दिया। मिलर को 1 गेंद बाकी रहते नीशेम ने चलता किया। मिलर ने 30 गेंद में 53 रन बनाए। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 357 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड के लिए साउदी को 2 सफलताएं मिली तो वहीं 1-1 विकेट बोल्ट और नीशेम के खाते में गया।

न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका ने 167 रन पर समेटा

न्यूजीलैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका के 357 रन के विशाल स्कोर के जवाब में मैदान में उतरी। उनके लिए डेवॉन कॉनवे और विल यंग ने पारी की शुरुआत की। लेकिन कॉनवे एक बार फिर से नाकाम रहे, जिन्होंने तीसरे ही ओवर में मार्को यानसेन को अपना विकेट दे दिया। न्यूजीलैंड को 8 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। कॉनवे केवल 2 रन बना सके। इसके बाद रचिन रवीन्द्र बैटिंग करने पहुंचे। रविन्द्र और विल यंग ने पारी को 45 रन तक पहुंचाया, लेकिन तभी यानसेन ने रचिन रविन्द्र केवल 9 रन ही बना सके। इसके बाद तो न्यूजीलैंड के विकेट की लाइन ही लग गई, जहां एक के बाद एक लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे।

जहां 56 रन के टीम स्कोर पर विल यंग भी 33 रन बनाकर कोएट्जी का शिकार बने। तो 67 के योग पर कप्तान टॉम लाथम को कगिसो रबाडा ने आउट कर दिया। न्यूजीलैंड के लिए बड़ी हार सामने दिख रही थी। डैरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने अभी टीम के स्कोर को 90 रन तक ही पहुंचाया कि तभी अच्छी फॉर्म में चल रहे मिचेल को केशवल महाराज ने अपनी फिरकी में उलझा दिया। मिचेल 24 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए और न्यूजीलैंड की आधी पारी 90 के स्कोर पर पैवेलियन लौट गई। केशव महाराज ने अपनी फिरकी का जबरदस्त जादू दिखाते हुए मिचेल सेंटनर, जेम्स नीशेम और ट्रेंट बोल्ट को भी चलता किया, तो वहीं टिम साउदी को मार्को यानसेन ने कर दिया

और न्यूजीलैंड की टीम ने 133 रन पर 9वां विकेट खो दिया। एक छोर पर ग्लेन फिलिप्स डटे हुए थे। उन्होंने आखिरी विकेट के रूप में मैट हेनरी के साथ मिलकर तेजी के साथ रन जोड़े और टीम को 167 के स्कोर तक पहुंचाया। जिसमें फिलिप्स ने 50 गेंद में 60 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की टीम 35.3 ओवर में ढ़ेर हो गई। और कीवी टीम इस मैच को 190 रन से हार गया। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशवल महाराज ने 4 विकेट झटके तो वहीं मार्को यानसेन ने 3 विकेट हासिल किए।