Happy Birthday MS Dhoni: जिस तरह शुरू हुआ करियर उसी तरह हुआ खत्म, जानिए “Captain Cool” की दिलचस्प कहानी

MS Dhoni Birthday: वर्ल्ड क्रिकेट के चैंपियन कप्तान रहे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने जीवन के 42 बरस पूरे कर लिए हैं। शुक्रवार यानी 7 जुलाई को भारतीय क्रिकेट टीम के ये लीजेंड कैप्टन अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Happy Birthday Captain Cool: वर्ल्ड क्रिकेट में कैप्टन कूल के नाम से खास पहचान बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक है। इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर से लेकर आईपीएल में अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले माही ने अब तक आईपीएल में अपना सफर जारी रखा है और इसी साल चेन्नई सुपर किंग्स की झोली में 5वीं बार खिताब डाला है।

MS Dhoni Birthday
MS Dhoni Birthday

ये भी पढ़े- Most Fifties in Asia Cup: एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

आज हम आपको इस आर्टिकल में महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी कुछ खास बातें और लम्हों के बारे में आपको रुबरू कराएंगे। जिसमें उनके क्रिकेट सफर से लेकर पर्सनल लव लाइफ जैसी सभी बातें साझा करेंगे, तो चलिए कैप्टन कूल के जन्मदिन के मौके पर हमारी ये खास पेशकश

ICC की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान, जबरदस्त रहा है इंटरनेशनल रिकॉर्ड

Happy Birthday MS Dhoni With Trophy

महेंद्र सिंह धोनी,क्रिकेट की दुनिया का वो नाम जिसके खेल , और स्वभाव की कायल दुनिया है। रांची के राज कुमार महेंद्र सिंह धोनी में वो काबिलियत है। जो मिट्टी को छूकर सोना बना सकता है। धोनी ने अपनी कप्तानी में आईसीसी के तीन बड़े टूर्नामेंट जीते है।

यह उपलब्धि हासिल करने वाले धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान है। मैदान पर शांत स्वभाव रखने वाले धोनी ने साल 2007 में  आईसीसी टी 20 विश्व कप , साल 2011 में आईसीसी वनडे विश्व कप, और साल 2013 चैंपियन ट्राफी का खिताब अपने नाम किया।

धोनी ने भारत की ओर से 90 टेस्ट , 350 वनडे, और 98 टी 20 इंटरनेशनल मैच खेले है। जहां उन्होंने टेस्ट में 4876, ओडीआई में 10773, और टी 20 में धोनी के नाम 1617 रन दर्ज है। इतना ही नही धोनी के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड भी दर्ज है । धोनी में 538 मैच में 195 स्टंपिंग की है। धोनी का ट्रेड मार्क शॉट हेलीकॉप्टर शॉट है। जो उन्होंने झारखंड के पूर्व क्रिकेटर और दोस्त संतोष लाल से सीखा है।

विश्व क्रिकेट में सबसे महान कप्तान में शुमार रहे हैं धोनी

महेन्द्र सिंह धोनी एक तूफानी बल्लेबाज और जबरदस्त विकेटकीपर के रूप में जाना जाता है, लेकिन उनका नाम जेहन में आते ही एक चैंपियन कप्तान की छवि हर किसी के मन में उभरने लगती है। इस दिग्गज खिलाड़ी की तुलना विश्व क्रिकेट के महान कप्तानों में की जाती है। उन्होंने बतौर कप्तान तीनों ही फॉर्मेट में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने अपने शातिर दिमाग से कईं बार हारी हुई बाजी को जीत में बदला है।

फॉर्मेटमैचजीतहारड्रॉ/ बेनजीता/टाई
टेस्ट60271815
वनडे2001107416(11 बेनजीता, 5 टाई)
टी20आई7241283(2 बेनजीता, 1 टाई

बाइक के शौकीन है धोनी

धोनी को जितना लगाव क्रिकेट से है। शायद उतना ही लगाव बाइक से है। उनके पास एक फार्म हाउस है। जिसमें मोटर साइकल के लिए अलग गैरेज है। जहां बेसकीमती बाइक की लाइनें लगी है। धोनी जब भी घर जाते हैं तो फुर्सत के पलों में अपनी बाइक की खुद सर्विस करते है। और रांची में घूमने निकल जाते है। माही का बाइक के प्रति जुनून कॉलेज के दिनों से है।

फुलबॉल के गोलकीपर से बने महान विकेटकीपर

क्रिकेट के मैदान में चीते सी फुर्ती और बिजली से भी तेज माने जाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी आज सबसे महान विकेटकीपर में शुमार किए जाते हैं। लेकिन मैदान में लम्बे लम्बे गगनचुंबी छक्के जड़ने वाले महेंद्र सिंह धोनी कभी क्रिकेट ही नहीं खेलना चाहते थे।

दरअसल उनका पहला प्यार क्रिकेट नहीं बल्कि फुटबॉल था। धोनी जब भी फ्री होते हैं। वो अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने निकल जाते है।साथ ही धोनी को बैडमिंटन भी बहुत पसंद है। फुटबॉल में गोलकीपर रहे धोनी धीरे-धीरे कब क्रिकेट के विकेटकीपर बन गए पता ही नहीं चल सका।

धोनी के नाम से होती है चेन्नई सुपर किंग्स की पहचान

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए धोनी शुरू से ही साथ रहे है। साल 2008 से इस टीम के साथ जुड़े हुए हैं। साल 2015 में स्पॉट फिक्सिंग मामले में चेन्नई सुपर किंग्स को 2 साल के लिए निलंबित किया गया। तो धोनी 2016 औप 2017 के सत्र में नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स का हिस्सा बने।

इसके बाद 2018 में सीएसके की वापसी के साथ ही इस टीम का अपना थाला एक बार फिर से जुड़ गया। अब तक उनकी कप्तानी में चेन्नई ने 5 बार खिताब जीता है। अगर उनके ओवरऑल कप्तानी रिकॉर्ड की बात करें तो वो आईपीएल में 226 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें 133 मैच में जीत तो 91 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इसमें 2 मैच बेनजीता रहे।

धोनी के पास है कर्नल की उपाधि

क्रिकेट के मैदान पर विरोधी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने वाले महेंद्र सिंह धोनी के पास एक खास उपलब्धि भी है। धोनी भारतीय सेना में कर्नल हैं। दरअसल इंडियन टेरीटोरियल आर्मी ने धोनी को साल 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल मानद सम्मान दिया था।

जब प्यार में क्लीन बोल्ड हुए धोनी

स्टंप के पीछे विरोधी बॉलेबाजों को बोल्ड करने वाले धोनी खुद साक्षी के प्यार में कब क्लीन बोल्ड हो पता ही नहीं चला। साक्षी एक होटल में रिसेप्सनिस्ट थी। दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और फिर 4 जुलाई 2010 को धोनी साक्षी के साथ सात जन्मों के बंधन में बंध गए। आज उनकी एक बेटी हैं। जिसका नाम जीवा धोनी है।

For the Latest Update Join Our WhatsApp GroupClick Here
For the Latest Update Join Our Telegram ChannelClick Here

क्रिकेट से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Cricket News Hindi, IPL News in Hindi) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News), Facebook, Twitter or Instagram पर फॉलो करें

Virat Kohli ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज