Brabourne Stadium Pitch Report 2023: ब्रेबोर्न स्टेडियम मुंबई की पुरुष और महिला क्रिकेट टीम का होमग्राउंड है। आईपीएल के कुछ मैचों के साथ इस मैदान ने बहुत सारे इंटरनेशनल मैचों का आयोजन भी किया है। चलिए जानते है मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम के बारे में और इसके पिच (Brabourne Stadium Mumbai Pitch Report in Hindi) के बारे में।
Brabourne Stadium Mumbai
क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) के अधिकार वाला, मुंबई का ब्रेबोर्न स्टेडियम भारत का पहला स्थायी खेल मैदान है। इसकी स्थापना वर्ष 1937 में दक्षिण मुंबई में मरीन ड्राइव के साथ पुनर्निर्मित भूमि पर बनाया गया था। इस मैदान का नाम बॉम्बे के तत्कालीन गवर्नर लॉर्ड ब्रेबॉर्न के नाम पर रखा गया है। 22 मई, 1936 को लॉर्ड ब्रेबॉर्न द्वारा आधारशिला रखी गई थी। क्रिकेट की सभी खबरों के लिए Cricinnings.Com के साथ जुड़े रहें।
Opened | 1937 |
Capacity | 20,000 |
Ends | Pavilion End, Church Gate End |
Floodlights | Yes |
बॉम्बे क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) और CCI के साथ लगातार टिकटिंग विवादों के चलते BCA ने ब्रेबोर्न स्टेडियम से लगभग 700 मीटर की दूरी पर मुंबई का सबसे फेमस क्रिकेट स्टेडियम वानखेड़े स्टेडियम का निर्माण किया। उसके बाद से ब्रेबोर्न स्टेडियम का इस्तेमाल कम हो गया। इस मैदान पर वर्ष 2006 में 5 चैंपियंस ट्रॉफी मैचों की मेजबानी की गयी थी, जिसमें फाइनल भी शामिल था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भारत में पहला टी20 अंतर्राष्ट्रीय भी यहां खेला गया था। 2009 में स्टेडियम ने 36 वर्षों में अपने पहले टेस्ट मैच की मेजबानी भी की, जिसमें भारत ने श्रीलंका को पारी और 24 रन से हराया। आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2013 के कई मैच भी यहां आयोजित किए गए थे।
साल 2010 में ब्रेबोर्न स्टेडियम आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस का होम वेन्यू था। आईपीएल के सीजन 3 में मुंबई इंडियंस के सभी सात घरेलू मैच इसी मैदान पर खेले गए थे। क्योकि उस समय 2011 वर्ल्ड कप के लिए वानखेड स्टेडियम की मरम्त चल रही थी। तीन साल के अंतराल के बाद आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस को साल 2014 में अपना एक नया घरेलू मैदान मिला।
मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Brabourne Stadium Mumbai Pitch Report in Hindi)
ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच रिपोर्ट बल्लेबाजी या गेंदबाजी: ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई की पिच एक लाल मिट्टी की पिच हैं, जिस पर तेज गेंदबाजो को बहुत मदद मिलती है। लेकिन इसी के साथ ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच (Brabourne Stadium Pitch Report) को बल्लेबाजी के लिए बहुत ही अनुकूल माना जाता है। पिच आमतौर पर पूरे मैच में एक समान खेलती है। इस पिच पर बल्लेबाज आसानी से खूब सारे रन बना सकते है। जैसे जैसे गेम आगे बढ़ता है विकेट से स्पिनर्स को टर्न मिलने लगता है। लेकिन ओस और छोटी बॉउंड्री के चलते उन्हें इसका ज्यादा फायदा नहीं मिलता है। इन्ही सब को देखते हुए हम यह कह सकते है की मुंबई की ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच (Brabourne Stadium Pitch Report Today Match) बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग जैसी है।
मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम के टी20 आंकड़े (Brabourne Stadium Mumbai T20 Record)
- कुल मैच- 11
- पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते मैच- 5
- दूसरी बल्लेबाजी करते हुए जीते मैच- 6
- पहली पारी का औसत स्कोर- 165
- दूसरी पारी का औसत स्कोर- 150
- हाईएस्ट टोटल- 209/4 (20 ओवर) ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम इंग्लैंड महिला
- लोवेस्ट टोटल- 96/10 (17.4 ओवर) इंग्लैंड महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला
- सबसे बड़ी चेस- 199/3 (18.4 ओवर) इंग्लैंड महिला बनाम भारत महिला
- लोवेस्ट टोटल डिफ़ेन्डेड- 172/8 (20 ओवर) ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला
क्रिकेट से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Cricket News Hindi, IPL News in Hindi) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें