Bangladesh Asia Cup 2022 Squad: बांग्लादेश ने इस महीने के अंत में शुरू होने वाले एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने टीम में कई बदलाव किए हैं। बांग्लादेश टीम के अहम खिलाड़ी लिटन दास चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने एशिया कप 2022 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने टीम के अनुभवी आल राउंडर शाकिब अल हसन को एशिया कप 2022, न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ टी20 सीरीज और फिर अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम की कमान सौंपी है। टीम में मुशफिकुर रहीम, सब्बीर रहमान, एबादत हुसैन और मोहम्मद सैफुद्दीन की वापसी हुई है।
शाकिब अल हसन को मिली टीम की कमान
बीसीबी ने एशिया कप 2022, न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ टी20 सीरीज और फिर अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। बीसीबी क्रिकेट ऑपरेशन के अध्यक्ष जलाल यूनुस ने बैठक के बाद कहा, ”शाकिब अल हसन, आगामी आईसीसी टी20 विश्व कप तक टीम के कप्तान हैं।
Also Read- Asia Cup 2022: Asia Cup Kis Channel Par Aayega, जानें एशिया कप 2022 किस चैनल पर आएगा
शाकिब अल हसन इससे पहले भी टीम की कप्तानी कर चुके है। शाकिब अल हसन को 2009-10 में पहली बार चार T20I मैचों के लिए बांग्लादेश टीम की कप्तानी मिली थी। दूसरी बार उन्होंने 2017 से 2019 तक बांग्लादेश टीम की कप्तानी की, जिसमें उनकी कप्तानी में बांग्लादेश को 21 मैचों में से केवल सात में ही जीत नसीब हुई।
Bangladesh Asia Cup 2022 Squad
एशिया कप 2022 के लिए बांग्लादेश की टीम: शाकिब अल हसन (कप्तान), अनामुल हक, मुशफ़िकुर रहीम, अफ़िफ हुसैन, मोसद्देक हुसैन, महमुदउल्लाह रियाद, महेदी हसन, मोहम्मद सैफ़ुद्दीन, हसन महमूद, मुस्ताफ़िजु़र रहमान, नासुम अहमद, शब्बीर रहमान, महेदी हसन मिराज, इबादत हुसैन, परवेज हुसैन इमॉन, नुरुल हसन सोहन, तस्कीन अहमद।
Asia Cup T20 2022 All Team Squad List
No. of Team | Team Name | Squad |
---|---|---|
1 | India Squad For Asia Cup 2022 | Click Here |
2 | Pakistan Squad For Asia Cup 2022 | Click Here |
3 | Bangladesh Squad For Asia Cup 2022 | Click Here |
4 | Sri Lanka Squad For Asia Cup 2022 | Click Here |
5 | Afghanistan Squad For Asia Cup 2022 | Click Here |
6 | Qualifier Team | TBA |