Asia Cup 2023 Final Match IND vs SL: श्रीलंका में आज एशिया कप 2023 का फाइनल (Asia Cup 2023 Final) मुकाबला भारत बनाम श्रीलंका (IND vs SL) के बीच खेला गया। जिसे भारतीय टीम ने 10 विकेट से जीत लिया है। इस खिताब के साथ ही टीम इंडिया ने आठवीं बार एशिया कप का खिताब (Asia Cup 2023 Winner) अपने नाम किया।
एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। श्रीलंका टीम का यह फैसला उलटा पर गया और टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 15.2 ओवरों में 50 रन बनाकर आल-आउट हो गयी। 51 रन के छोटे से लक्ष्य को टीम इंडिया ने केवल 6.1 ओवर हासिल कर लिया। यह टीम इंडिया की वनडे में गेंदों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है। भारतीय टीम के लिए मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) ने बहुत खतरनाक गेंदबाजी की, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने इस मुकाबले को अपने नाम किया।
टीम इंडिया को मिला 51 रनों का लक्ष्य
एशिया कप 2023 फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को सिर्फ 51 रनों का लक्ष्य दिया जिसे भारतीय टीम को दोनों सलामी बल्लेबाज ईशान किशन और शुभमन गिल ने मात्र 37 गेंदों में हासिल कर के टीम इंडिया को 10 विकेट मैच जीता दिया। शुभमन गिल ने 19 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 27 रन बनाए और ईशान ने 18 गेंदों में 23 रन बनाए। इसी के साथ टीम भारत ने 8वीं बार एशिया कप खिताब अपने किया।
मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) ने बहुत खतरनाक गेंदबाजी
एशिया कप 2023 फाइनल में मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा विकेट लिए है। उन्होंने एक ओवर में ही 4 विकेट अपने नाम कर लिए थे और उसके बाद कुल 7 ओवरों में 21 रन देकर 6 विकेट झटके है। इसके अलावा हार्दिक पंड्या ने 3 विकेट झटके। वही, बुमराह के हाथ केवल 1 विकेट लगा।
श्रीलंका ने बनाए 50 रन
इससे पहले श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम केवल 15.2 ओवर की खेल सकी और कुल 50 रन बनाकर सिमट गई। टीम के लिए कुसल मेंडिस ने (17), दुशन हेमंथा (13), दुनिथ वेल्लालागे (8), धनंजय डी सिल्वा (4) पथुम निशंका (2), कुसल परेरा, सदीरा समरविक्रमा, असालंका, दसुन शनाका, मथीश पथिराना बिना खाते खोले ही पवेलियन लौट गए।
क्रिकेट से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Cricket News Hindi, IPL News in Hindi) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News), Facebook, Twitter or Instagram पर फॉलो करें