Asia Cup 2023 Commentator List: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए फैंस बहुत ही जुनूनी नजर आ रहे हैं। लेकिन इस महाकुंभ से पहले एशियाई टीमों के बीच एक बड़ी जंग होने जा रही है। इसी महीनें के आखिर में यानी 30 अगस्त से पाकिस्तान की मेजबानी में एशिया कप 2023 का आगाज होने जा रहा है। एशिया कप के 16वें संस्करण को अपने नाम करने के लिए भारत, पाकिस्तान सहित सभी 6 टीमें पूरी तरह से तैयार हैं।
एशिया कप के लिए कमेन्ट्री पैनल की हुई घोषणा
30 अगस्त से 17 सितंबर तक होने वाले इस मेगा इवेंट (Asia Cup 2023) के लिए सभी टीमें पूरी तरह से कमर कस चुके हैं, तो साथ ही पाकिस्तान की मेजबानी में पाकिस्तान और श्रीलंका में हाईब्रिड मॉडल के तहत होने वाले इस टूर्नामेंट का स्टेज तैयार है। इसी बीच एशिया कप के ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ने शनिवार को कमेन्ट्री पैनल (Asia Cup 2023 Commentator Panel) की घोषणा भी कर ली है।

गंभीर, अकरम और रवि शास्त्री समेट कईं पूर्व दिग्गजों को जगह
Asia Cup 2023 Commentary Panel: स्टार स्पोर्ट्स के हिंदी और अंग्रेजी में कमेंटेटर की सूची में कईं बड़े दिग्गज शामिल हैं। जिसमें सुनील गावस्कर, वसीम अकरम, रवि शास्त्री और गौतम गंभीर जैसे पूर्व दिग्गजों को जगह मिली है, वहीं पाकिस्तान के धाकड़ कमेंटेटर रमीज राजा को एशिया कप के कमेंट्री पैनल में मौका नहीं दिया गया है।
हिंदी और अंग्रेजी के लिए अलग-अलग कमेंट्री पैनल की घोषणा
Asia Cup 2023 Hindi Commentator List: अगर कमेन्ट्री पैनल में हिंदी कमेंटेटर की बात करें तो इसमें पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, इरफान पठान, मोहम्मद कैफ, रजत भाटिया, आदित्य तारे, संजय बांगड़ के साथ ही आर भानोट, जतिन सप्रू और पी सहरावत इस एशिया कप की जंग में अपनी आवाज का जादू बिखेरते नजर आएंगे।
Asia Cup 2023 English Commentator List: वहीं दूसरी ओर जब अंग्रेजी कमेंटेटर की बात करें तो इसमें प्रमुख नाम रवि शास्त्री का होगा, तो साथ ही पाकिस्तान पूर्व दिग्गज क्रिकेटर्स वकार यूनिस, वसीम अकरम, आमिर सोहेल के साथ ही जिम्बाब्वे के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एंडी फ्लॉवर, श्रीलंका के पूर्व कप्तान मर्वन अट्टापट्टू के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान बल्लेबाज मैथ्यू हेडन के अलावा भारत के पूर्व क्रिकेटर दीप दास गुप्ता और संजय बांगड़ भी होंगे। ये तमाम खिलाड़ी अपनी आवाज को अंग्रेजी में प्रस्तुत करेंगे।
Asia Cup 2023 Commentator List
Hindi Commentator | English Commentator |
---|---|
सुनील गावस्कर | रवि शास्त्री |
वसीम अकरम | वसीम अकरम |
रवि शास्त्री | सुनील गावस्कर |
गौतम गंभीर | वकार यूनिस |
रमीज राजा | आमिर सोहेल |
हरभजन सिंह | एंडी फ्लॉवर |
इरफान पठान | मर्वन अट्टापट्टू |
मोहम्मद कैफ | मैथ्यू हेडन |
रजत भाटिया | दीप दास गुप्ता |
आदित्य तारे | संजय बांगड़ |
संजय बांगड़ | |
आर भानोट | |
जतिन सप्रू | |
पी सहरावत |
Asia Cup 2023: Commentary Panel and Presenters
Asia Cup 2023 English Commentary Panel: Wasim Akram, Waqar Younis, Matthew Hayden, Andy Flower, Marvan Atapattu, Sanjay Manjrekar, Deep Dasgupta, Shamim Chowdhury, Bazid Khan, Roshan Abeysinghe, Dominic Cork and Aamer Sohail.
Asia Cup 2023 Hindi Commentary Panel: Ravi Shastri, Harbhajan Singh, Gautam Gambhir Irfan Pathan, Piyush Chawla, Sanjay Bangar, Mohammad Kaif, Aditya Tare, Padamjeet Sehrawat, Rajat Bhatia, Jatin Sapru and Raman Bhanot.
Asia Cup 2023 Telugu Commentary Panel: MSK Prasad, Venugopal Rao, NC Kaushik, Ashish Reddy, T Suman, and Kalyan Krishna
Asia Cup 2023 Tamil Commentary Panel: Muthuraman R, Nanee, RJ Balaji, S Badrinath, Yomahesh Vijayakumar, S Sriram, S Ramesh, and K Srikkanth.
Asia Cup 2023 Kannada Commentary Panel: Vijay Bharadwaj, Srinivasa Murthy P, Bharath Chipli, Vinay Kumar, Pavan Deshpande, and Sunil Joshi.
Asia Cup 2023 Presenters: Jatin Sapru, Mayanti Langer, Zainab Abbas, and Tanay Tiwari.
Asia Cup 2023 Regional presenters: Vindhya Vishaka M, Nandu, Bhavna Balakrishnan, Madhu Mailankody, and Roopesh Shetty.
6 टीमें कर रही हैं शिरकत, 2 सितंबर को होगा भारत-पाक महामुकाबला
आपको बता दे कि एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका के साथ ही अफगानिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल की टीमें मौजूद हैं, जिन्हें 2 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान और नेपाल की टीमें मौजूद हैं, तो वहीं ग्रुप-बी में श्रीलंका के साथ ही अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें हैं। जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 2 सितंबर को होने वाला है।
क्रिकेट से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Cricket News Hindi, IPL News in Hindi) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News), Facebook, Twitter or Instagram पर फॉलो करें