Skip to content

Rohit Sharma: रोहित शर्मा बने कप्तान, विराट कोहली को किया नजरअंदाज, जानें कैसी है टीम की प्लेइंग-11

Rohit Sharma: टीम इंडिया के चैंपियन कप्तानों में शुमार रहे पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को हाल ही में वनडे कप्तानी से बाहर कर दिया गया था। पिछले ही दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन किया गया, जिसमें सेलेक्टर्स ने रोहित शर्मा को कप्तानी से बेदखल कर युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को कमान सौंप दी।

रोहित शर्मा बने कप्तान, विराट को किया नजरअंदाज

वनडे में रोहित शर्मा से कप्तानी छिने जाने के कुछ ही दिन बाद वो कप्तान बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से ठीक पहले जहां रोहित शर्मा की कप्तानी के रूप में नियुक्ति हुई है, तो वहीं विराट कोहली को टीम में ही जगह नहीं मिल सकी, हालांकि रवींद्र जडेजा टीम में वापसी करने में सफल रहे।

जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने चुनी ऑलटाइम बेस्ट टी20 टीम

अब आप सोच रहे होंगे कि कौनसी टीम का कप्तान रोहित शर्मा को बनाया गया है। दोस्तों… रोहित शर्मा टीम इंडिया का फिर बाकी किसी और टीम के कप्तान नहीं बल्कि जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा के द्वारा चुनी गई उनकी ऑलटाइम बेस्ट टी20 टीम के कप्तान बने हैं।

विराट कोहली को सिकंदर रजा ने नहीं किया अपनी टीम में शामिल

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने अपनी पसंद की टी20 फॉर्मेट की ऑलटाइम बेस्ट इलेवन टीम चुनी है। इस टीम में रजा ने रोहित शर्मा को ना सिर्फ टीम का ओपनर बनाया है, बल्कि उन्होंने इस दिग्गज को कप्तान भी नियुक्त किया है। सिकंदर रजा की इस टीम में विराट कोहली को जगह नहीं मिल सका। ना ही टीम में महेंद्र सिंह धोनी को उन्होंने चुना… ये काफी हैरान करने वाला फैसला है।

एबी से लेकर जडेजा, बुमराह जैसे दिग्गज शामिल

सिकंदर रजा की ऑलटाइम 11 की बात करें तो इसमें क्रिस गेल और रोहित शर्मा को ओपनर नियुक्त किया है, तो वहीं इसके बाद निकोलस पूरन को नंबर-3 पर चुना है और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है। टीम में इसके बाद एबी डिविलियर्स, हेनरिक क्लासेन, शाहीद अफरीदी के साथ ही कीरोन पोलार्ड को भी शामिल किया है। वहीं रवींद्र जडेजा और राशिद खान के रूप में दो स्पिनर्स को भी जगह दी है। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, मिचेल स्टार्क और शाहीन अफरीदी को चुना है और इस तरह से अपनी बेस्ट ऑलटाइम टी20 टीम बनायी है।

सिकंदर रजा के द्वारा चुनी गई ऑलटाइम टी20 इलेवन

क्रिस गेल, रोहित शर्मा (कप्तान), निकोलस पूरन (विकेटकीपर), एबी डिविलियर्स, हेनरिक क्लासेन, काइरन पोलार्ड, शाहिद अफरीदी, रवींद्र जडेजा, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, शाहीन अफरीदी, मिचेल स्टार्क